Google Analytics —— Meta Pixel

दंतेवाड़ा के NMDC प्लांट में बड़ा हादसा, चट्टान धंसने से 4 मजदूरों की मौत

Dantewada NMDC Accident: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के NMDC में बड़ा हादसा हुआ है, जहां एसपी-3 स्क्रीनिंग प्लांट में चट्टान धंस गई। हादसे में पोकलेन मशीन समेत कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से 4 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि बाकी मजदूरों को निकालने के लिए रेक्स्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल पुलिस, जिला प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। दरअसल, जिले के किरंदुल के पास NMDC का एसपी-3 नया प्लांट स्थापित किया जा रहा है। यहां चट्टान और मिट्टी काटने के लिए हर दिन सैकड़ों मशीनें और मजदूर काम पर लगे रहते हैं।

यह भी पढ़ें:- एक्ट्रेस जया प्रदा फरार घोषित, पुलिस ढूंढकर कोर्ट में करेगी पेश, जानें पूरा मामला

मंगलवार को भी पोकलेन मशीन की मदद से मिट्टी और चट्टान को काटा जा रहा था। काम करने के दौरान करीब 3 से 4 बजे के बीच चट्टान धंस गई, जिससे पूरा मलबा नीचे मौजूद मजदूर और पोकलेन पर आ गिरा। हादसे में 6 मजदूर चपेट में आए थे। इनमें से 2 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन उन्हें भी चोट आई है। ASP आरके बर्मन ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जो 2 मजदूर किसी तरह बाहर निकले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 4 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। (Dantewada NMDC Accident)

वहीं हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। CM साय ने कहा कि दंतेवाड़ा के किरंदुल स्थित NMDC के एसपीथ्री प्लांट में चट्टान धंसने की दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हो रहा है। इस दुर्घटना में मजदूर भाइयों के देहावसान की अप्रिय सूचना मिली। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं और गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो मजदूर खदान में फंसे हैं उनका रेस्क्यू किया जा रहा है, जल्द ही उनको भी सकुशल निकाल लिया जाएगा। (Dantewada NMDC Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!