Google Analytics —— Meta Pixel

हिमाचल में हुई जमकर क्रॉस वोटिंग, खतरे में सुक्खू सरकार, कल राज्यपाल से मिलेगी BJP

Himachal BJP Candidate Won: हिमाचल प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने राज्यसभा की एकमात्र सीट जीत ली है। विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए। वोटिंग में दोनों को 34-34 वोट मिले, जिसके बाद लॉटरी के जरिए भाजपा उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं 9 विधायकों की क्रॉस वोटिंग से CM सुखविंदर सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार खतरे में आ गई है। हिमाचल में कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग की। इनमें कांग्रेस के सुजानपुर से राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्‌टो, बड़सर से आईडी लखनपाल, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर और गगरेट से चैतन्य शर्मा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- राज्यसभा चुनाव में BJP का दबदबा, UP में 8 सीटों पर जीत दर्ज, हिमाचल में भी कब्जा

वहीं 3 निर्दलीय विधायकों यानी हमीरपुर के आशीष शर्मा, देहरा के होशियार सिंह और नालागढ़ के केएल ठाकुर ने भी भाजपा कैंडिडेट हर्ष महाजन को वोट दी। वोटिंग के बाद इन सभी 9 विधायकों को CRPF की सिक्योरिटी दी गई, जिसके बाद ये सभी पंचकूला के रेस्ट हाउस में पहुंच गए। राज्यसभा चुनाव में सभी 68 विधायकों ने वोट डाला। हिमाचल प्रदेश के विपक्ष के नेता और पूर्व CM जयराम ठाकुर ने कहा कि इतना भारी बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस राज्यसभा सीट हार गई। मैं हर्ष महाजन को एक बार फिर बधाई देता हूं।  जीत के बाद हर्ष महाजन ने आभार जताते हुए कहा कि यह भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जीत है। (Himachal BJP Candidate Won)

BJP उम्मीदवार के जीत के बाद पूर्व CM जयराम ठाकुर ने कहा कि इस जीत को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। महज एक साल के भीतर ही विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया है। तो आप कल्पना कर लीजिए। इधर, राज्यसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मैं हर्ष महाजन को बधाई देता हूं। उन्होंने जीत हासिल की है। (Himachal BJP Candidate Won)

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जब किसी ने अपना ईमान ही बेच दिया। 9 क्रॉस वोटिंग हुई, उनमें से 3 निर्दलीय विधायक थे लेकिन 6 अन्य ने अपना ईमान बेच दिया और अभिषेक सिंघवी के खिलाफ मतदान किया। उन्होंने अपना वोट बदला और अपने ईमान को बेचा है लेकिन हिमाचल की जनता इस प्रकार की संस्कृति की आदि नहीं है। बीजेपी द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जब विधानसभा सत्र चलेगा तो हम देखेंगे, जो लोग गए हैं उनके परिवार के लोग उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? तो अगर परिवार उनसे पूछ रहे हैं, तो शायद उनमें से कुछ लोग ‘घर वापसी’ के बारे में सोचेंगे। (Himachal BJP Candidate Won)

Back to top button
error: Content is protected !!