Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क हादसों में जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में 9 प्रतिशत की कमी, पढ़ें पूरी खबर

CG Road Accident Data: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में 9 प्रतिशत और मृत्यु में 07 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह बिना फिटनेस के संचालित वाहनों पर 42 हजार 160 चालान किए गए और ANPR कैमरा से किए गए 2372 चालान से लगभग 10 करोड़ रूपए की राशि वसूली की गई। यह जानकारी राजधानी रायपुर के पुलिस ट्रांजिट में आयोजित रोड सेफ्टी एंड इंफोर्समेंट कार्यशाला में दी गई। राज्य पुलिस और परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों के लिए भारत शासन सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट, अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा और यातायात पुलिस छत्तीसगढ़ के समन्वय से यह कार्यशाला आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में शुरू होंगे कर्मकांड, ज्योतिष विज्ञान और योगदर्शन में डिप्लोमा कोर्स, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

सड़क सुरक्षा के संवेदनशील विषय पर आधारित कार्यशाला की शुरुआत में पूर्व विशेष पुलिस आयुक्त नई दिल्ली, पूर्व पुलिस महानिदेशक अंडमान सत्येन्द्र गर्ग ने दिल्ली में किए गए विशेष प्रयासों से सड़क हादसों मृत्यु दर में कमी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष संजय शर्मा ने राज्य के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, शासन के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए प्रयासों और भावी योजनाओं के बारे में बताया कि इस साल जनवरी में राज्य में 2291 जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित हुए। 103 नवीन ब्लैकस्पाट का चिन्हांकन, नौ ट्रक ले बाय, 246 बस ले बाय, 02 ड्राइवर रेस्ट एरिया, 150 इंजीनियर का सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण, टोल नाकों से गुजरने वाले बिना फिटनेस के संचालित वाहनों पर 42,160 चालान, एएनपीआर कैमरा से 2372 चालान से लगभग 10 करोड़ रूपये की राशि, 35 वे ब्रिज, 03 आटामेटेड टेस्टिंग सेंटर की स्थापना हुई है। (CG Road Accident Data)

 

उन्होंने बताया कि बीते साल कुल 13,468 सड़क हादसोंओ में 6166 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। पिछले साल की तुलना में साल 2023 में सड़क हादसों में 1.4 प्रतिशत की वृद्वि और जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में सड़क हादसों में 9 प्रतिशत, मृत्यु में 07 प्रतिशत और घायलों में 6 प्रतिशत की कमी हुई हैं। देश में छत्तीसगढ़ सड़क हादसों और मृत्यु में 12वें क्रम में है। रायपुर जिला दुर्घटना मृत्यु में पूरे देश में 8वें नम्बर पर है। शाम 05 से 09 बजे सर्वाधिक दुर्घटनाओं के कारण ज्यादा सावधानी की आवश्यकता हैं। शहरी क्षेत्रों में 34 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 66 प्रतिशत दुर्घटना हो रही है। सर्वाधिक सड़क हादसों दुपहिया वाहन से हुई है। (CG Road Accident Data)

राज्य में 06 ट्रॉमा सेंटर और 08 ट्रामा स्टेबालाइजेशन सेंटर स्वीकृत हैं। डायल 112 द्वारा सड़क हादसों और मेडिकल एम्बुलेंस की लगभग साढ़े 5 लाख सूचनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया-सहायता दी गई। इस अवसर पर पूर्व उपायुक्त दिल्ली परिवहन विभाग अनिल चिकारा ने मोटर व्हीकल एक्ट, सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स, टेक्नो रिफार्म इन ट्रांसपोर्ट रिलेटेड टू रोड सेफ्टी विषय पर विस्तार से जानकारी दी। ज्वाइंट डायरेक्टर ITDR रायपुर अमित गुप्ता ने इंस्टीट्युट ऑफ ड्राइविंग और ट्रैफिक रिसर्च की कार्य प्रणाली के बारे में बताया। साथ ही जानकारी दी कि लगभग 18 हजार ड्राइवरों और 700 ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण संस्थान में दिया गया। आटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रेक और सिम्युलेटर से प्रभावी प्रशिक्षण के बाद सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है। (CG Road Accident Data)

Back to top button
error: Content is protected !!