Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur : न्यायधानी हुई फिर शर्मसार, दरिंदे ने 3 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, अस्पताल में हुई मौत

Chhattisgarh की न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रविवार को तीन साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद सिम्स अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा भी हुआ। उसके शव को सिम्स के मर्च्युरी में रखवाया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस का एक ही एजेंडा गठबंधन के लोगों को इस्तेमाल करो और फेंक दो: PM नरेंद्र मोदी

सिरगिट्टी क्षेत्र की पुलिस के अनुसार मुंगेली जिले का युवक पेशे से चालक है और बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आरोपित के घर किराये से रह रहा है। उसकी तीन साल की बच्ची रविवार की दोपहर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई। पूछताछ और खोजबीन करने पर जानकारी मिली कि मकान मालिक के लगभग 15 वर्षीय किशोर बालक के साथ बच्ची खेलते दिखी थी। बच्ची के गायब होने पर उसकी तलाश करते हुए स्वजन शाम को आरोपित के घर पहुंचे। जहां पर वह टायलेट में आपत्तिजनक स्थिति में मिला। वहीं पर मासूम बच्ची अचेत अवस्था में मिली। बच्ची की स्थिति गंभीर देख सिम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (Chhattisgarh )

इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्वजन और आक्रोशित भीड़ ने थाने में आरोपित पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!