Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहती BJP: PCC चीफ दीपक बैज

Deepak Allegation Against PM: PCC चीफ दीपक बैज ने कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि BJP और केंद्र सरकार नहीं चाहती कि कांग्रेस लोकसभा का चुनाव लड़े। इसलिए लगातार हमारी पार्टी को फाइनेंशियली कमजोर किया जा रहा है। बैज ने कहा कि खाते फ्रीज करना कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक साजिश है। इस तरह किसी राजनीतिक दल को असहाय बनाकर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते हैं। दीपक बैज ने कहा कि ये सब केंद्र सरकार की साजिश का हिस्सा है, ताकि कांग्रेस को पैसे के अभाव में चुनाव लड़ने में समान अवसर न मिले।

यह भी पढ़ें:- विकास उपाध्याय ने रावण से की BJP की तुलना, डिप्टी CM अरुण साव ने किया पलटवार

उन्होंने कहा कि यह सत्ताधारी दल का खतरनाक खेल है। भाजपा चाहती है कि चुनाव एकतरफा हों, लेकिन जनता सब देख रही है। भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड योजना से 56 प्रतिशत धन हासिल किया। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 11 प्रतिशत बॉन्ड ही मिले हैं। PCC चीफ ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल आयकर के दायरे में नहीं आता है। फिर भी कांग्रेस पर शिकंजा कसने की कोशिश हो रही है। बैज ने कहा अगर संवैधानिक संस्थाओं से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं तो कांग्रेस को बिना किसी रोक-टोक के बैंक खातों का इस्तेमाल करने दें। कांग्रेस के बैंक खाते तुरंत बहाल किए जाएं। (Deepak Allegation Against PM)

कुछ खरीद नहीं पा रही पार्टी: बैज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक महीने पहले कांग्रेस के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। भारत के 20 प्रतिशत लोग कांग्रेस के लिए वोट करते हैं, लेकिन बैंक खाते फ्रीज होने से कांग्रेस प्रचार नहीं कर पा रही है। विज्ञापन नहीं दे पा रही है। कांग्रेस हवाई जहाज और रेल यात्रा के लिए भी टिकट नहीं खरीद सकती है। यह सात साल पहले का 14 लाख रुपए का मामला है, जिस पर 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है। आयकर विभाग का नियम साफ कहता है कि ज्यादा से ज्यादा 10 हजार रुपए का जुर्माना लग सकता है, लेकिन किसी कोर्ट, चुनाव आयोग, किसी संस्थान और मीडिया ने कुछ नहीं कहा। आज देश में लोकतंत्र नहीं बचा है। (Deepak Allegation Against PM)

Back to top button
error: Content is protected !!