Google Analytics —— Meta Pixel

महुआ मोइत्रा के कई ठिकानों पर CBI की छापेमारी, कैश फॉर क्वेरी से जुड़ा है मामला

Mahua Moitra : सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के परिसरों पर छापेमारी की है। बता दें यह कार्रवाई ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ से जुड़े मामले पर की है। सीबीआई कोलकाता समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गुरुवार को उनके खिलाफ सीबीआई ने रेगुलर केस दर्ज किया था। दिल्ली से सीबीआई की एक टीम महुआ के पिता के दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके स्थित फ्लैट पर पहुंची है।

यह भी पढ़ें:- भूपेश बघेल के स्लीपर सेल वाले बयान का सिसोदिया ने दिया जवाब, कहा- मैं सुसाइड बम हो सकता हूं…

बता दें कि लोकपाल ने लोकसभा में ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ के आरोप में महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए CBI को आदेश दिया था. लोकपाल ने जांच एजेंसी को निर्देश दिया कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत उन पर मामला दर्ज कर जांच करें और छह महीने के अंदर रिपोर्ट पेश करें.

लोकपाल ने अपने आदेश में कहा, “रिकॉर्ड पर मौजूद पूरी जानकारी का मूल्यांकन के बाद महुआ के खिलाफ लगे आरोप, जिनमें से अधिकांश में ठोस सबूत हैं, उनके पद को देखते हुए बेहद गंभीर प्रकृति के हैं.

इस वजह से हमारी राय में सच को सामने लाने के लिए जांच जरूरी है. प्रासंगिक समय पर आरपीएस (प्रतिवादी लोक सेवक) की स्थिति को देखते हुए यह जरूरी हो जाता है कि एक लोक सेवक अपने पद पर रहने के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन में ईमानदारी बरतें. (Mahua Moitra)

Back to top button
error: Content is protected !!