Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi Liquor Policy: आप नेता आतिशी का आरोप- शराब कारोबारी ने घोटाले का पैसा BJP को दिया

Delhi Liquor Policy: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छह दिनों की ईडी रिमांड पर हैं. जांच एजेंसी आज यानी की शनिवार से उनसे पूछताछ करेगी. ईडी की रिमांड पर जाने से पहले केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. इसके साथ ही मंत्री आतिशी ने एलान किया था कि वह आज सुबह 10 बजे ईडी के खिलाफ कुछ बड़े खुलासे करेंगी. जिसके तहत उन्होंने एक प्रेस वार्ता बुलाया था.

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, “दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले में पिछले दो वर्षों से CBI-ED की जांच चल रही है. इन दो सालों में एक सवाल बार-बार सामने आया है कि मनी ट्रेल कहां है? पैसा कहां गया?

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बड़े आरोप लगाए हैं. दिल्ली शराब नीति पर बोलते हुए आतिशी ने कहा कि ‘केजरीवाल को एक व्यक्ति के बयान पर अरेस्ट किया गया है, लेकिन ‘आप’ के किसी नेता के पास कोई मनी ट्रेल का एक रुपया तक नहीं मिला है’.

यह भी पढ़ें:- भूपेश बघेल के स्लीपर सेल वाले बयान का सिसोदिया ने दिया जवाब, कहा- मैं सुसाइड बम हो सकता हूं…

आतिशी ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सिर्फ एक व्यक्ति के बयान के आधार पर है. वो है शरत चंद्र रेड्डी, जो कि अरबिंदो फार्मा के एमडी हैं. शरत चंद्र रेड्डी एपीएल हेल्थ केयर और यूजिया फार्मा के भी मालिक हैं.’

‘शरत चंद्र रेड्डी को शराब आबकारी नीति के तहत दिल्ली में कुछ दुकानों का ठेका मिला. उन्हें 9 नवंबर 2022 को पूछताछ के लिए बुलाया गया. पूछताछ में शरत ने कहा कि वह अऱविंद केजरीवाल से कभी मिले ही नहीं. केजरीवाल से ना मिलने की बाद पर अगले ही दिन ईडी ने शरत चंद्र रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया. शरत को कई महीने जेल में रखा.’

आतिशी ने कहा, ‘जेल में कई दिन बिताने के बाद शरत रेड्डी ने बयान बदलकर कहा कि वह केजरीवाल से मिले हैं. साथ ही घोटाले को लेकर केजरीवाल से मिलीभगत की है. इसके बाद शरत रेड्डी को जमानत मिल जाती है. (Delhi Liquor Policy)

आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ बयान के आधार पर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है. दो साल में अब तक एक भी रुपया किसी भी छापेमारी से नहीं मिला है.

आतिशी ने बताया, मनी ट्रेल कहां है?
आतिशी ने बताया, ‘शरत चंद्र रेड्डी की कंपनियों ने भारतीय जनता पार्टी के बैंक अकाउंट में इलेक्टोरल बॉन्ड के तौर पर पैसे दिए हैं. शरत चंद्र रेड्डी ने साढ़े 4 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड एक्साइज पॉलिसी बनने के बाद बीजेपी को दिए. फिर गिरफ्तार होने के बाद 55 करोड़ रुपये के बॉन्ड भारतीय जनता पार्टी को दिए.’

आतिशी ने कहा, ‘मैं बीजेपी को चैलेंज कर रही हूं, ईडी को चैलेंज कर रही हूं कि आज शराब घोटाले की मनी ट्रेल मिल गई है. सारा पैसा बीजेपी के अकाउंट में गगया है. तो ईडी, भारतीय जनता पार्टी को आरोपी बनाए और ईडी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गिरफ्तार करे. (Delhi Liquor Policy)

Back to top button
error: Content is protected !!