Google Analytics —— Meta Pixel

मछली पकड़ने वाली नाव डूबी, 91 लोगों की मौत, कई लापता

Mozambique Boat Accident: ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बीक में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, रविवार देर रात एक नाव डूबने से 91 लोगों की मौत हो गई है। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मछली पकड़ने वाली नाव पर 130 लोग सवार थे, जो इसकी क्षमता से ज्यादा थे। इनमें से अब तक 5 लोगों को बचाया गया है। जबकि कई लापता हैं। ये लोग मोजाम्बीक के नामपुला प्रांत के लुंगा शहर से मोजाम्बीक के मुख्य द्वीप जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी हैजा की बीमारी से बचने के लिए पलायन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में बारिश की संभावना, ओले गिरने का भी अलर्ट जारी

जनवरी 2023 से अफ्रीका के कई देशों में हैजा बीमारी फैली है। मोजाम्बीक ​​​​​​का नामपुला प्रांत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांतों में से एक है। हैजा फैलने का मुख्य कारण दूषित खाना और पानी है। इसमें उल्टी-दस्त की समस्या होती है, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है और समय पर इलाज न हो तो कुछ ही घंटों में मौत भी हो सकती है। यूनिसेफ के मुताबिक मौजूदा प्रकोप 25 साल का सबसे खतरनाक है। अक्टूबर 2023 से अब तक मोजाम्बीक में हैजा के 13 हजार 700 मामले सामने आए हैं। वहीं 30 लोगों की मौत हुई है। लगभग 400 साल तक मोजाम्बीक द्वीप पुर्तगाली पूर्वी अफ्रीका की राजधानी रहा। यह द्वीप अपने कोलोनियल आर्किटेक्चर के लिए यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में शामिल किया गया है। (Mozambique Boat Accident)

बता दें कि 14 जून 2023 को नाइजीरिया के क्वारा में भी एक बोट नाइजर नदी में डूब गई थी। हादसे में 103 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 97 लोग लापता हो गए थे। वहीं 100 लोगों को बचा लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोट में 300 लोग सवार थे। स्थानीय निवासी ने बताया कि कुछ लोग एगबोटी गांव में शादी में गए थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में शादी में गए कुछ मेहमानों ने गांव से निकलने के लिए बोट से नदी पार करने का सहारा लिया। दूसरी तरफ के किनारे की ओर आने के दौरान उनकी बोट पानी में छिपे पेड़ से टकरा गई और टूट गई। इसके बाद वो दो हिस्सों में टूट कर पानी में डूब गई। वहीं 17 दिसंबर 2023 को लीबिया के पास एक नाव डूबने से 60 से ज्यादा प्रवासियों की मौत हो गई थी। इस नाव में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। बोट 86 लोगों के साथ लीबिया के ज्वारा पोर्ट से यूरोप के लिए रवाना हुई थी। (Mozambique Boat Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!