Google Analytics —— Meta Pixel

Lok Sabha Elections 2024 : राजनांदगांव की धरती पर 14 अप्रेल को हुंकार भरेंगे अमित शाह

Lok Sabha Elections 2024 : पीएम मोदी के दौरे के बाद गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री शाह अपने दौरे के दौरान चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह राजनांदगांव लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में 11 अप्रैल तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान राजनांदगांव लोकसभा सीट (Rajnandgaon Lok Sabha seat) से BJP प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करेंगे और जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक एक दिन पहले यानी की 13 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। (Lok Sabha Elections 2024)

यह भी पढ़ें:- अमेरिका समेत इन देशों में दिखा पूर्ण सूर्य ग्रहण, शादी के बंधन में बंधे 400 जोड़े

बता दें कि, 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है और छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर भी इसी दिन मतदान होगा। (Lok Sabha Elections 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!