Seat Sharing in MVA : MVA में हुआ सीटों का बंटवारा, जानें किसको कितनी मिली सीटें?

Seat Sharing in MVA : महाविकास अघाड़ी में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सीटों का बंटवारा हो गया है. महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) वाले इस गठबंधन ने मंगलवार को ऐलान किया कि कौन कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा. सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत उद्धव ठाकरे की पार्टी 21, शरद पवार का दल 10 और कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी.
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में 11 अप्रैल तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
किसके हिस्से में कौन सी सीट?
कांग्रेस – (17 सीट): नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर,भंडारा-गोंदिया, गड़चिरौली, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुम्बई नार्थ सेंट्रल, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर, रामेटक, नार्थ मुम्बई.
एनसीपी (10 सीट): बारामती, शिरूर, सातारा, भिवंडी, दिंडोरी, माढा, रावेर, वर्धा, अहमनगर दक्षिण, बीड.
शिवसेना (उद्धव 21 सीट): जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगड, मावल, धाराशिव, रत्नागिरी, बुलढाणा, हतकडंगले, संवहाजिंगर, सांगली, हिंगोली, यवतमाल, मुम्बई नार्थ पश्चिम, मुम्बई दक्षिण मध्य, दक्षिण मुम्बई, मुम्बई नॉर्थ ईस्ट.
इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब किसी के मन में कोई प्रश्न नहीं बचा है. सब कुछ साफ हो गया है. इस बार मैंने नारा दिया था किसको तड़ीपार करना है. उन्होंने आगे कहा, जगहों को लेकर कुछ लोगों की महत्वकांक्षा जरूर होती है और यह गलत नहीं है लेकिन सबको यह सोचना होगा कि किससे लड़ रहे हैं. (Seat Sharing in MVA)
उद्धव ठाकरे ने कहा, अब हम जल्द ही घोषणा करेंगे कि महाविकास अघाड़ी मिलकर कैसे प्रचार करेगी. वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि जगह बंटवारे को लेकर हमने सारी मुश्किल खत्म कर दी है. राज्य और केंद्र की सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है. सबने देखा है कि किस तरह से सोनिया गांधी को ED दफ्तर में बैठाया गया. इसका बदला जनता लेगी. (Seat Sharing in MVA)



