Google Analytics —— Meta Pixel

Mahakal Temple Fire: महाकाल के गर्भगृह में आग से झुलसे सेवक की मौत, होली के दिन हुआ था हादसा

Mahakal Temple Fire: महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में 25 मार्च को धुलेंडी के दिन हुई आगजनी की घटना मे गंभीर रूप से झुलसे सेवक सत्यनारायण सोनी की मौत हो गई है। उनका इलाज मुंबई में चल रहा था। वह 80 साल के थे। बुधवार की सुबह उन्होंने मुंबई के अस्पताल में दम तोड़ा है। सत्यनारायण सोनी आगजनी की घटना में गंभीर रूप से झुलसे थे, जिन्हें इलाज के लिए पहले इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने से मुंबई भेजा गया था।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णु देव पहुंचे बस एक्सीडेंट में घायल मरीजों से मिलने AIIMS, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 25 मार्च धुलेंडी के दिन तड़के होने वाली भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई थी। जिसमें कई पुजारी समेत लगभग 14 लोग झुलस गए थे। इलाज के लिए 9 लोगों को इंदौर रेफर किया गया था और 5 का इलाज उज्जैन में ही चल रहा था। इन्ही में से एक सेवक सत्यनारायण सोनी उम्र 80 वर्ष जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए इंदौर अरबिंदो हॉस्पिटल रेफर किया था। (Mahakal Temple Fire)

सत्यनारायण सोनी का इलाज मुंबई में चल रहा था। ज्यादा जले होने की वजह से स्थिति में सुधार नहीं हो पाई। बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई है। अब उनका पार्थिव शरीर उज्जैन लाया जाएगा और यहां अंतिम संस्कार होगा। (Mahakal Temple Fire)

Back to top button
error: Content is protected !!