Google Analytics —— Meta Pixel

CG Weather Update : आज फिर झमाझम बरसेंगे बादल, मूसलाधार बारिश का अलर्ट

CG Weather Update : एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते गर्मी के दिनों में बारिश जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 13 अप्रैल को दिग्गजों का दौरा, राजनाथ सिंह और राहुल गांधी भरेंगे हुंकार

कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है तो कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन घंटे के भीतर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। (CG Weather Update)

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कबीरधाम, मुंगेली, पेंड्रा, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, रायपुर और दुर्ग जिले में अगले तीन घंटे के भीतर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने बादल गरजने की आशंका जताई है। हालांकि प्रदेश के अधिकतर जिलों में किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी गई है। (CG Weather Update)

Back to top button
error: Content is protected !!