Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi in Rishikesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर, सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां पर भी लोग कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार। आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्री विशाल की चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार। आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 साल में भारत को ​पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे। 

यह भी पढ़ें:- बृजमोहन अग्रवाल ने रोड शो में छत्तीसगढ़ के डबल विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील

PM मोदी ने कहा कि आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए… आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है। 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किया गया। तीन तलाक के खिलाफ काननू बना। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में 33% आरक्षण मिला। सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण मिला।  कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था। ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं। (PM Modi in Rishikesh)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक आधारभूत संरचना नहीं बना पाई। आज देखिए, सीमा पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं, आधुनिक सुरंगें बन रही हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों के हक का पैसा बिचौलिए खा जाते थे। अब लोगों के हक का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। ये लूट मोदी ने बंद की है, इसलिए मोदी पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। कांग्रेस के नेताओं के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार और फिर अपना परिवार ही सब कुछ है। लेकिन मोदी के लिए तो मेरा भारत ही मेरा परिवार है। कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। (PM Modi in Rishikesh)

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, राम मंदिर का विरोध किया, जितने अड़ंगे डालने थे डाले। इसके बाद भी राम मंदिर निर्माण वालों ने कांग्रेस के सभी गुनाहों को माफ ​कर दिया और उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया, लेकिन कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार कर दिया। अब तो कांग्रेस ने प्रण लिया है, हिंदू धर्म में जो शक्ति है, उसका विनाश करेंगे। उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की जो साजिशें चल रही हैं, उसमें कांग्रेस की ये बातें आग में घी का काम करेंगी। उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करना, हम सभी का दायित्व है। कांग्रेस के नेताओं के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार और फिर अपना परिवार ही सब कुछ है, लेकिन मोदी के लिए तो मेरा भारत ही मेरा परिवार है।  (PM Modi in Rishikesh)

Back to top button
error: Content is protected !!