Google Analytics —— Meta Pixel

मोदी बड़े लक्ष्यों को पूरा करने में अपना जीवन खपा रहा है: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के करौली में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव कौन सांसद बनेगा या कौन नहीं बस इतने भर का नहीं है। ये चुनाव ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई ऊर्जा देने का चुनाव है। कांग्रेस ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया था, लेकिन भाजपा लगातार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए काम कर रही। आज देश के 10 करोड़ किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि मिल रही है। कांग्रेस ने दलितों, आदिवासियों और महिलाओं को न कभी अवसर दिया और न ही सम्मान दिया।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है: PM नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने कहा कि भाजपा ने देश के 50 करोड़ से ज्यादा गरीबों के जनधन खाते खुलवाए, 11 करोड़ परिवारों के लिए शौचालय बनवाए, 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए। इनमें से ज्यादातर लाभा​र्थी समाज के वंचित वर्ग के हैं। विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए मेरा हर पल, हर क्षण देश के लिए है। पल-पल आपके नाम, हर पल देश के नाम और इसलिए मैं कहता हूं, 24×7 for 2047। मोदी आराम करने के लिए पैदा नहीं हुआ है, न ही मोदी मौज करने के लिए पैदा हुआ है। मोदी मेहनत करता है, क्योंकि मोदी के लक्ष्य बहुत बड़े हैं और ऐसे लक्ष्य जो मेरे देशवासियों से जुड़े हैं, आपसे जुड़े है, मेरे युवाओं से जुड़े हैं। (PM Modi in Rajasthan)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसने युवाओं की नौकरी में भी लूट के मौके तलाशे हैं। यहां कांग्रेस के संरक्षण में पेपर लीक इंडस्ट्री खड़ी हो गई। मोदी ने आपको गारंटी दी थी, राजस्थान में भाजपा की सरकार आएगी, तो पेपर लीक माफिया जेल के अंदर दिखाई देंगे और मोदी ने अपनी गारंटी पूरी की। जिस राजस्थान ने, धौलपुर ने अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए पत्थर भेजे, उसी राम मंदिर पर कांग्रेस पार्टी के नेता कैसी-कैसी भाषा बोल रहे हैं। इन लोगों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार तक किया। इंडी गठबंधन में इनकी साथी पार्टी सनातन को नष्ट करने की बात करती है और ये कांग्रेस वाले उनका मौन समर्थन करते हैं। (PM Modi in Rajasthan)

प्रधानमंत्री ने कहा कि  ये वही कांग्रेस है, जिसने तमिलनाडु के पास के एक द्वीप कच्चातिवु को श्रीलंका को दे दिया था। अब इस देशविरोधी कुकृत्य को कांग्रेस बेशर्मी से जायज ठहरा रही है। कल ही कांग्रेस ने कहा है कि कच्चातिवु पर कोई रहता है क्या। रहता नहीं है तो क्या दे दोगे? ऐसे होती है देशसेवा? ये है इनकी मानसिकता। इनके लिए देश का खाली हिस्सा सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा है।  मोदी आराम करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी मेहनत करता है, क्योंकि मोदी के लक्ष्य बहुत बड़े हैं। ऐसे लक्ष्य जो देश से जुड़े हैं, आपसे जुड़े हैं, आपके बच्चों से और देश के युवाओं से जुड़े हैं। (PM Modi in Rajasthan)

Back to top button
error: Content is protected !!