Google Analytics —— Meta Pixel

उपरवारा में समाज गौरव सम्मान और कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी गठन, पढ़ें पूरी खबर

Kosaria Marar Patel Samaj: रायपुर के उपरवारा में कोसरिया मरार पटेल समाज के कर्मचारी प्रकोष्ठ का समाज गौरव सम्मान और जिला कार्यकारिणी गठन का कार्यक्रम प्रदेश के सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र में सेवाएं दे रहे समाज के कर्मचारी-अधिकारियों को सम्मानित किया गया। समाज के प्रतिभावान बच्चे, जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्यता सूची में स्थान बनाकर समाज का गौरव बढ़ाया उन्हें समाज के उड़ान पुरस्कार से नवाजा गया। रायपुर जिले के कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए जिले के अध्यक्ष की कमान खिलावन पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल, मोरध्वज पटेल कोषाध्यक्ष रामेश्वर पटेल उपाध्यक्ष जमुना पटेल और महासचिव की कमान गिरधारी पटेल को सौंपी गई। 

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : कन्हैया कुमार के सामने पीएम मोदी को दी गई गाली, भाजपा की एफआईआर के बाद हुई कार्रवाई

इसी तरह महामंत्री चंदूलाल पटेल , सचिव राजेन्द्र पटेल , उपकोषाध्यक्ष मेघराज पटेल ,संगठन सचिव नन्दकुमार पटेल , प्रचार सचिव देवेंद्र पटेल , मीडिया प्रभारी नागेंद्र पटेल ,अंकेक्षक ईश्वर पटेल ,राधे पटेल ,दुर्गेश पटेल ,दीनबंधु पटेल प्रवीण पटेल ,संरक्षक पीताम्बर पटेल ,केशव पटेल , तारा पटेल , दीपक पटेल , विशेष आमंत्रित सदस्य गोविंद राम पटेल , महेंद्र पटेल , मुकेश पटेल ,प्रदीप पटेल, श्रीप्रकाश पटेल और परमेश्वर पटेल को दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेजराम पटेल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कोसरिया मरार पटेल समाज, विशिष्ट अतिथि डेहर लाल पटेल , प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ ,संरक्षक लिलार सिंह पटेल प्रदेश कोसरिया मरार पटेल समाज ,दीपक पटेल कोषाध्यक्ष प्रदेश कोसरिया मरार पटेल समाज कार्यक्रम की अध्यक्षता खिलावन पटेल की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। ये सभी जानकारी रायपुर जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ नागेंद्र पटेल ने दी है। (Kosaria Marar Patel Samaj)

Back to top button
error: Content is protected !!