Google Analytics —— Meta Pixel

सुनीता केजरीवाल बोलीं – भाजपा मेरे पति को इंसुलिन न देकर मारना चाहती है, केंद्र सरकार पर भी बरसीं

Sunita Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर उनके पति को इंसुलिन नहीं देने का रविवार को आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उन्हें (अरविंद केजरीवाल) मारना चाहती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भाजपा की ‘तानाशाही’ के खिलाफ लड़ेगा और जीतेगा।

सुनीता (Sunita Kejriwal) ने यहां ‘उलगुलान न्याय’ रैली में कहा, ‘‘वे मेरे पति अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं। उनके भोजन पर कैमरे से निगरानी रखी जा रही है; उन्हें इंसुलिन देने से मना कर दिया गया है। मेरे पति शुगर के मरीज हैं, जो 12 साल से इंसुलिन पर हैं; उन्हें रोजाना 50 यूनिट इंसुलिन की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें:- BJP फिर से सत्ता में आ गई तो देश के संविधान को बदल दिया जाएगा: प्रियंका गांधी

उन्होंने दावा किया कि उनके पति को ‘‘जन सेवा’’ का काम करने के लिए जेल में डाल दिया गया और उनके खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा, ‘‘हम तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे। जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल तथा हेमंत सोरेन छूटेंगे।’’

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। अब इस नीति को रद्द किया जा चुका है। ईडी ने कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में 31 जनवरी की रात सोरेन को भी गिरफ्तार किया था।

Back to top button
error: Content is protected !!