Google Analytics —— Meta Pixel

आज छत्तीसगढ़ आएंगे शाह और नड्डा, BJP प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार

Shah Nadda CG Tour: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बाद BJP के केंद्रीय नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा आज (22 अप्रैल) छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। शाह कांकेर के नरहरदेव हाई स्कूल ग्राउंड में करीब 10.30 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में सभा करेंगे। शाह के दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांकेर के नरहरदेव हाई स्कूल मैदान में सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और विधायक आशा राम समेत अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- PM Modi Visit To Chhattisgarh : पीएम मोदी के रायपुर दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें- क्या है रूट मैप

वहीं जेपी नड्डा 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे मुंगेली के लोरमी के लिए रवाना होंगे। हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में भी सभा होगी, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरा चरण के तहत 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीट के लिए चुनाव होंगे। इधर, PM नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह जांजगीर-चांपा के सक्ती​​​​ में चुनावी रैली करेंगे। जबकि 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सभा होगी। (Shah Nadda CG Tour)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 साल में पहली बार रायपुर में रात रुकेंगे। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है। उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। राजभवन के चारों तरफ के रास्ते 23 अप्रैल काे बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक PM सबसे पहले दोपहर में रायगढ़ जाएंगे। वहां से जांजगीर-चांपा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे धमतरी में जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। उसी शाम करीब 7 बजे राजभवन पहुंचेंगे। कुछ विशेष लोगों से मिलने की बात भी सामने आ रही है। अगले दिन सुबह 8 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे। PM मोदी के आगमन को लेकर राजभवन में दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। पुलिस प्रशासन ने भी मॉक ड्रिल की। वहीं पीएमओ के अधिकारी भी रायपुर पहुंच चुके हैं। (Shah Nadda CG Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!