Google Analytics —— Meta Pixel

Amit Shah Chhattisgarh Visit : कटघोरा में गरजे शाह, कहा – लोकसभा चुनाव के 2 चरणों में मोदी ने सेंचुरी पूरी कर ली है

Amit Shah Chhattisgarh Visit : छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए बुधवार की दोपहर गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर वार किए। विलंब से सभास्थल पहुंचने पर मौजूद लोगों से माफी मांगते हुए उन्होंने अपना उद्बोधन शुरू किया।

यह भी पढ़े :- Salman Khan Firing Case : सलमान खान फायरिंग केस के आरोपी ने पुलिस लॉकअप में खुदकुशी की कोशिश की

सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah Chhattisgarh Visit)  ने कहा कि सबसे पहले बता देता हूं कि जब चुनाव होता है तब प्रत्याशी कहते हैं प्रचार करने आइएगा. लेकिन मैंने सरोज पांडेय से कहा था मैं कोरबा जरूर आऊंगा. मैं भगवान राम के ननिहाल आया हूं. कांग्रेस 70 साल से राम जन्मभूमि के मसले को लटकाती रही. 22 जनवरी को हमने प्राणप्रतिष्ठा करके जय श्रीराम कर दिया. 500 साल के बाद हमारे जीवन में वह दिन आया जब हमने सूर्यतिलक देखा. कांग्रेस के नेताओं को हमने प्राणप्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा, लेकिन उन्होंने उसे आने से इनकार कर दिया. कांग्रेस आए तो पूछना किस मुंह से अब वोट मांगने आए हो.

दो चरणों के चुनाव में सेंचुरी पूरी हो चुकी है
शाह ने कहा कि, मै बता देता हूँ 2 चरण में मोदी सेंचुरी मार चुके हैं। कोरबा वालों पिछली बार आपने हमको मौका नहीं दिया था, अबकी बार जिताओगे की नहीं। सरोज बहन को जिताकर भेज दो, कोरबा क्षेत्र के गांव-गांव की चिंता मोदी करेंगे। मोदी ने 2014 में कहा था, हमारी सरकार गरीबों की सरकार होंगी। उन्होंने अपने कहे को सच करते हुए नल से जल दिया, सिलेंडर दिया, बीमा दिया, प्रति माह 5 किलो चावल दिया, कोरोना का टीका लगा कि नहीं। राहुल बाबा कहते थे, मोदी का है मत लगाओ। अच्छा हुआ आप लोग उनकी सुनते नहीं हो, राहुल बाबा कुछ तो शर्म करो।

कोरबा का बच्चा- बच्चा देश के साथ है
शाह (Amit Shah Chhattisgarh Visit) ने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछते हुए कहा कि, बताओ कश्मीर हमारा है कि नहीं, कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे जी कहते हैं आप देश को नहीं समझ पाए, अरे इनको कौन समझाए कि, कोरबा का बच्चा- बच्चा देश के साथ है। भारत का तिरंगा अब कश्मीर में शान से लहरा रहा है। 370 हटाने पे ये बोलते थे खून की नदियां बह जाएंगी, राहुल बाबा एक कंकड़ तक नहीं हिला।

आरक्षण भ्रम फैला रही है कांग्रेस
ये लोग कहते हैं कि, मोदी जी को बहुतमत मिलेगा तो आरक्षण हटा देंगे। कांग्रेस के लोगों ने मेरा फेक वीडियो बनाया। मै आज मोदी की गारंटी देने आया हूँ… आरक्षण में कुछ बदलाव नहीं होगा। ना कांग्रेस को बदलाव करने देंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के 10 साल का रिकॉर्ड और 25 साल का एजेंडा भी है. छत्तीसगढ़ आदिवासियों का क्षेत्र है. पीएम मोदी ने कहा था हमारी सरकार गरीबों की होगी. हमनें गरीबों को घर दिया, नल से जल, गैस सिलेंडर, 5 लाख तक का बीमा, 5 किलो चावल, शौचालय दिया है. कोरोना का टीका मुफ्त में दिया. उस वक्स कांग्रेस इसे मोदी टीका कहते थे. देश के गरीब की चिंता करना और छत्तीसगढ़ को नंबर बन राज्य बनाने का लक्ष्य बीजेपी का है. बीजेपी ने कई महत्वपूर्व फैसले किए हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!