अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्री महावीर देव मंदिर में हुआ श्रमिकों का सम्मान

Workers Honored in Balodabazar: बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के बजरंग चौक पंडित बंशराज तिवारी मुख्यमार्ग में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन दक्षिण मुखी सिद्ध संकटमोचन हनुमान मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर श्रमिकों का सम्मान किया गया। श्री महावीर देव मंदिर के सर्वराकार पंडित अशोक कुमार तिवारी और विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों ने मंदिर में दिन रात काम कर अपने परिश्रम, कलाकारी से प्राचीन और जीर्ण शीर्ण हो चुके मंदिर के भवन को फिर बिना पूजा पाठ रुके, बिना किसी बाधा के पूर्ण कर मंदिर को दिव्य भव्य और सुंदर स्वरुप देने पर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:- Amit Shah Fake Video Case : गृहमंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में एक्शन, X ने झारखंड कांग्रेस के अकाउंट पर लगाई रोक
विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी मिकी नेसभी श्रमिक वर्ग को बधाई देते हुए कहा की बिना श्रमिक के किसी भी तरह का निर्माण संभव नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में मजदूरों का बहुत बड़ा स्थान है आप भगवान विश्वकर्मा की संतान हैं और आपके अदम्य साहस बुद्धि कौशल और परिश्रम ने धरती पाताल आकाश तक अपने कार्य से अचंभित किया है। सिर्फ पारिश्रमिक के लिए किए गए परिश्रम और आत्मसंतुष्टि के लिए किए गए परिश्रम में बहुत अंतर होता है। हम जब श्रद्धा और भाव से किसी कार्य को करते हैं तो वो अद्भुत और भव्य हो जाता है आज इस मंदिर को जो स्वरूप मिला है इसमें आप सभी की श्रद्धा भक्ति लगन और हनुमान जी के आशीर्वाद का ही परिणाम है। (Workers Honored in Balodabazar)
ये दिव्य और भव्य कार्य के लिए हम सब भगवान की इच्छा से ही एकत्रित हुए और सदैव के लिए एक दूसरे से जुड़ गए | साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में सभी को मतदान करने और अपने निकट के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया और कहा की जिस तरह आप अपने हाथों से ऊंची और सुंदर ईमारत बना रहे हैं। उसी तरह राष्ट्र निर्माण एवं धर्म की रक्षा के लिए मतदान अवश्य करें। श्रमिक दिवस पर मंदिर परिसर में उपस्थित भवन ठेकेदार बेदराम घृतलहरे,बिजली ठेकेदार गोवर्धन पटेल, पीओपी वर्क राजेश वर्मा और पेंटर शेषनाथ का सम्मान किया गया। (Workers Honored in Balodabazar)

इसी तरह गुंबद निर्माण मिस्त्री हीरा पटेल, नल मिस्त्री नितेश वर्मा,मार्बल पत्थर ग्रेनाइट वर्क साहेब सिंह,वेल्डिंग वर्क वीरेंद्र शर्मा, रामायण वैष्णव, सोमनाथ साहू, ईश्वरी साहू, श्रुति वाल पेपर वर्मा, चित्रकारी गणेश ध्रुव, गर्भगृह एवं मुख्यद्वार महामाया ट्रेडर्स एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रमिक माताओं बहनों और बंधुओं सहयोगियों का सम्मान श्रीफल, रामनामी वस्त्र, हनुमान चालीसा भेंट कर तिलक लगाकर किया गया। इस विशेष अवसर पर विहिप जिला मंत्री राजेश केशरवानी,कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश तिवारी, समरसता प्रमुख विनय गुप्ता,साप्ताहिक मिलन प्रमुख राजेश साहू, सहसमरस्ता अमित केशरवानी उपस्थित रहे। (Workers Honored in Balodabazar)



