PCC चीफ दीपक बैज का PM मोदी पर वार, कहा- उनसे बड़ा कलाबाज कोई नहीं…
Baij on PM Modi: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बड़ा कलाकार कोई नहीं हो सकता है। उनमें बहुत कला है। बैज ने कहा कि PM मोदी ने पहली बार महंगाई, बेरोजगारी, नौकरी और काले धन को लेकर चुनाव लड़ा। दूसरी बार पुलवामा को लेकर चुनाव लड़ा। वहीं तीसरी बार उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए कभी धर्म की बात करते हैं तो कभी भगवान की बात करते हैं। अब पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई। प्रधानमंत्री जहां चुनावी सभा लेंगे वहां घड़ियाली आंसू बहते हुए देखेंगे। यह उनकी कला है। उनसे बड़ा कलाबाज कोई नहीं है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में हादसे के शिकार हुए BSF और CRPF जवान, अलग-अलग जिले में 20 घायल
वहीं छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान और प्रचार-प्रसार को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में हमारा दौरा चल रहा है। प्रचार अभियान जारी है। बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ में एंटी इनकंबेंसी का माहौल है। तीसरे चरण के मतदान के बाद बीजेपी के बयान देखने लायक होगी। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। देश ने ठान लिया है कि बीजेपी को खत्म करना है। साथ ही कांग्रेस को जिताना है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से कांग्रेस बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतेंगी। कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। (Baij on PM Modi)
पूर्व CM भूपेश बघेल ने भी बोला हमला
वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल ने भी BJP सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम जनता बीजेपी से नाराज है। इन पांच महीनों में जनता को लगातार धोखा मिला है, जो वादा बीजेपी ने किया था वह पूरा नहीं किया है। जनता अब माफ नहीं करेगी। हमारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। लगातार महंगाई बढ़ रही है। पूर्व CM ने कहा कि बीजेपी संविधान बदलने की बात कर रही है। पूर्व CM ने बीजेपी प्रत्याशी और अपने भतीजे विजय बघेल पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विजय बघेल 5 साल तक लापता रहे। 5 साल में उनकी कोई उपलब्धि नहीं है। वे ऐसे सांसद है, जिनका कोई उपयोग नहीं है। ऐसे सांसदों को घर पर बैठा देना चाहिए। (Baij on PM Modi)



