Google Analytics —— Meta Pixel

राधिका खेड़ा विवाद को लेकर गरमाई सियासत, दीपक बैज ने AICC को सौंपी रिपोर्ट

Radhika Kheda Controversy News: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा विवाद को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच रायपुर के कांग्रेस भवन में PCC चीफ दीपक बैज ने बारी-बारी से राधिका खेड़ा और सुशील आनंद शुक्ला से चर्चा की। साथ ही रिपोर्ट AICC को सौंप दी और कहा कि आगे का फैसला AICC को करना है। बता दें कि कांग्रेस की नेशनल मीडिया कोआर्डिनेटर राधिका खेड़ा शुक्रवार देर शाम रायपुर स्थित राजीव भवन पहुंची थी, जहां उनके साथ उनकी मां भी थीं। दरअसल, AICC मीडिया सेल के चेयरमैन पवन खेड़ा ने बैज से 24 घंटे में जवाब मांगा था। इसलिए सभी से वन-टू-वन चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने चंदे के लिए जनता के प्राणों का सौदा किया: पूर्व CM भूपेश बघेल

वहीं वरिष्ठ BJP विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि ये सब एक औपचारिकता है। पूरा राज्य जानता है कि महिला के साथ कांग्रेसियों ने अपमानजनक व्यवहार किया है। वो इतनी असुरक्षित हो गई कि PCC चीफ दीपक बैज के पास अकेले नहीं गई। अपनी माता को साथ ले गई। ये कांग्रेस की संस्कारहीनता है। महिलाओं के साथ कैसे बात और व्यवहार करना चाहिए ये कांग्रेस को नहीं आता। इस पर करवाई होनी चाहिए। इससे पहले कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा था कि राधिका खेड़ा रायपुर के किसी भी थाने में जाकर FIR दर्ज करा सकती है, उनके साथ न्याय होगा। इस पर PCC चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है। भाजपा पहले मणिपुर और कर्नाटक में जाकर न्याय दिलाए। भाजपा पहले अपने गिरीबान में झांककर देखें। (Radhika Kheda Controversy News)

PCC चीफ दीपक बैज ने किया पलटवार

उन्होंने कहा कि PM मोदी कर्नाटक के आरोपी के खिलाफ प्रचार करने जाते थे। हमारे इंटरनेशनल खिलाड़ी महीनेभर दिल्ली में प्रदर्शन करते रहे। अगर बेटियों की इतनी चिंता बीजेपी को है उनसे पूछने क्यों नहीं गए?  यह हमारे घर का मामला है, जिसे हम सुलझा लेंगे। भाजपा के मदद की हमें आवश्यकता नहीं है। वहीं विवाद को लेकर कांग्रेस मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा था कि राधिका खेड़ा हमारी काबिल सहयोगी हैं। उनके साथ क्या हुआ। किसने उनके मन को दुखाया है, यह हम आपस में सुलझा लेंगे। वहीं पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस जांच का बहाना करके समय काट रही है। पवन खेरा विवाद के बाद रायपुर आए थे, तब क्यों नहीं बात की? नारी का सम्मान कांग्रेस कभी कर ही नहीं सकती है। (Radhika Kheda Controversy News)

कांग्रेस में मची है भगदड़: अरुण साव

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा था कि बीजेपी बेबुनियाद और बेवजह के मुद्दों को उठाकर चर्चा को डायवर्ट करना चाहती है। हम चाहते हैं कि संवाद हो, विकास पर हो। पांच महीने से बीजेपी की सरकार है, जिसमें कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एकजुट है और हम चुनाव जीत रहे हैं। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा था कि राधिका खेड़ा अब कांग्रेस पार्टी से ही लड़ रही है। उन्हें जिस तरह अपमान सहना पड़ा है, कांग्रेस नेत्री को कांग्रेस भवन में कांग्रेस के नेताओं से लड़ना पड़ रहा है। यही कांग्रेस के हालात है। साव ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। (Radhika Kheda Controversy News)

Back to top button
error: Content is protected !!