Google Analytics —— Meta Pixel

निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, 4 साल का बच्चा भी शामिल

Hyderabad Rain incident: तेलंगाना के हैदराबाद में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, बाचुपल्ली इलाके में भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें चार साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले सभी लोग ओडिशा और छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर थे। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सभी लोगों के शव निकाले गए, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में 71.06% हुआ मतदान, सबसे ज्यादा सरगुजा और रायगढ़ में पड़े वोट

बता दें कि हैदराबाद में बारिश और आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। जबकि पेड़ भी उखड़ गए। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि DRF यानी आपदा राहत बल की टीमें तैनात की गई है। शहर में अलग-अलग जगहों पर जमा पानी और गिरे हुए पेड़ों को हटाया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन और शहरी विकास के प्रमुख सचिव दानकिशोर ने जीएचएमसी आयुक्त रोनाल्ड रोज के साथ शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया और DRF टीमों को निर्देश दिए। (Hyderabad Rain incident)

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

तेलंगाना राज्य विकास योजना सोसायटी के मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के मुख्य कार्यालय में मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 6 बजे के दौरान सबसे ज्यादा 84.5 मिमी बारिश हुई। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने वारंगल में स्थिति की समीक्षा की। बता दें कि यहां वह लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़कों पर पानी निकालने और बिजली आपूर्ति फिर से शुरू करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया। बता दें कि हैदराबाद और तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अलग-अलग राज्यों में भारी गर्मी के बीच बारिश से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। (Hyderabad Rain incident)

Back to top button
error: Content is protected !!