Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : कार में मिली युवक की लाश, शराब की बोतल के साथ मिले खाने के समान, जांच में जुटी पुलिस

Balodabazar आदिवासी विभाग में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कार्यरत बसंत कोशले की लाश उसके ही कार में मिली है. सुबह-सुबह घुमने निकले लोगों उसकी हालत को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की.

यह भी पढ़े :- Latest Crime News : घर में मौत का तांडव, सनकी ने मां-पत्नी और 3 मासूमों को मारी गोली, फिर कर ली खुदकुशी, 6 लाशों को देख मचा हड़कंप

मृतक के पर्स से मिले लायसेंस व जिला निर्वाचन अधिकारी के ड्यूटी आदेश से उसकी पहचान हुई. जिसके बाद उनके अधिकारियों व परिजनों को सूचना दी और परिजनों के पहुंचने पर बाडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया.

फिलहाल, मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला है. मृतक की कार में शराब के बाटल डिस्पोजल गिलास मोबाइल बैग मिले हैं. मृतक के साथ और कौन था, इसका पता नहीं चला है. कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़े :- Horoscope 14 May 2024 : आज मंगलवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र पाटिल ने बताया कि आज सुबह राहगीरों ने सूचना दी कि कार में चालक अपने सीट पर बैठा है. हील-डुल नहीं रहा, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर तलाश किया गया. (Balodabazar )

पर्स में मिले लायसेंस व जिला निर्वाचन अधिकारी का ड्यूटी आदेश से उसकी पहचान बसंत कोशले डाटा एंट्री आपरेटर के रूप में हुई. परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है. कार में शराब की बॉटल, मोबाइल और बैग मिला है मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा. (Balodabazar )

Back to top button
error: Content is protected !!