Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पटना, हाजीपुर, सारण और मुजफ्फरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि NDA को दिया आपका वोट केंद्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा। RJD, कांग्रेस या इंडी अलायंस को दिया गया वोट तो वैसे भी बेकार हो जाएगा। इसलिए अपना वोट सरकार बनाने के लिए दीजिए, देश बनाने के लिए दीजिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दीजिए। सामाजिक न्याय के नाम पर लालटेन वालों ने बिहार में कितनी अंधेरगर्दी फैलाई। इन लोगों ने बिहार के लोगों को गरीबी और अभाव में धकेल दिया, जंगलराज दिया। इन लोगों ने सबको बर्बाद किया और खुद अपने आलीशान महल खड़े कर दिए।

यह भी पढ़ें:- Rahul Gandhi Marriage: क्या राहुल गांधी जल्द करने वाले हैं शादी? मंच से खुद कर दिया ऐलान

उन्होंने कहा कि RJD हो या कांग्रेस हो, इन दोनों पार्टियों ने तुष्टिकरण को अपना सबसे बड़ा राजनीतिक हथियार बनाया है। आज-कल आप देखते होंगे, इंडी अलायंस का हर दल राम मंदिर के लिए भद्दी-भद्दी बातें कर रहा है। ये राम मंदिर को गाली देकर, उसका बहिष्कार करके आपको चिढ़ा रहे हैं। क्या ऐसे लोगों को आप माफ करेंगे? बिहार में जंगलराज लाने वाले जो व्यक्ति हैं, जिनको चारा घोटाले में कोर्ट ने गुनहगार माना है और सजा दी है, उन्होंने एक बयान दिया कि मुसलमानों को आरक्षण दिया जाना चाहिए, वो भी पूरा का पूरा। यानी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मिलने वाला पूरा आरक्षण अब ये मुसलमानों को देना चाहते हैं। (PM Modi in Bihar)

PM मोदी ने कहा कि मैं आपको गारंटी देता हूं, जब तब मोदी जिंदा है, ये आपके ​अधिकारों पर डाका नहीं डाल सकते, ये आपके आरक्षण को छीन नहीं सकते। वो वक्त चला गया, जब आपने महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण के कागज फाड़ दिए थे। कांग्रेस के 10 साल में ED ने पूरे देश से सिर्फ 35 लाख रुपया जब्त किया था और चोरी करने वाले चोरी कर रहे थे। जबकि मोदी सरकार के 10 साल में 2,200 करोड़ रुपया जब्त किया है। चोरों की नींदें उड़ गई हैं, इ​सलिए ये लोग मोदी को गाली दे रहे हैं। ये देश का चुनाव है, ये हिंदुस्तान का भविष्य तय करने का चुनाव है, ये चुनाव देश का नेतृत्व चुनने का चुनाव है। (PM Modi in Bihar)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कौन है, जिसके हाथों में हम देश की बागडोर दें, इसका निर्णय करने का चुनाव है। देश, कांग्रेस वाली कमजोर, डारपोक और ​अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता। ये लोग इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रात को सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है। ये इंडी गठबंधन के नेताओं के कैसे बयान आ रहे हैं। कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनीं हैं। अरे भाई, पहना देंगे। उनको आटा भी चाहिए, बिजली भी नहीं है। अब हमको मालूम नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं। मुजफ्फरपुर और बिहार के लोगों ने दशकों तक नक्सलवाद का जख्म सहा है। पहले की सरकारों ने नक्सलवाद को पाला पोसा और उसको आपके खिलाफ इस्तेमाल भी किया। (PM Modi in Bihar)

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपराध और नक्सलवाद के कारण बिहार में उद्योग, धंधें सब चौपट हो गए। जंगलराज की जिंदगी भयानक थी, डरावनी थी। आरजेडी के जंगलराज ने बिहार को कई दशक पीछे धकेल दिया था। ये NDA की सरकार है, जो बिहार में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाई हैं, अब नक्सलवाद प्रभावित जिले भी तेजी से कम हो रहे हैं। कांग्रेस के समय में एक LED बल्ब 400 रुपये में आता था, मोदी ने इसकी कीमत घटाकर 40-50 रुपये कर दी। घर-घर सस्ता LED बल्ब पहुंचाकर सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग के बिजली बिल में 20 हजार करोड़ रुपये बचाए हैं। मोदी ने आपका डबल मुनाफा करने वाली एक और योजना बनाई है। (PM Modi in Bihar)

PM मोदी ने कहा कि इस योजना से आपकी बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। इस योजना का नाम है- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना। इसके तहत छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार आपको 75 हजार रुपया देगी। जितनी बिजली चाहिए, आप इस्तेमाल करो, बची हुई बिजली सरकार को बेच दो, यानी बिजली का बिल जीरो और साथ में आमदनी भी। ये चुनाव, विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। आज दुनिया में भारत की साख भी है और भारत की धाक भी है। ये चुनाव, देश की साख, धाक और रुतबा बढ़ाने के लिए है। (PM Modi in Bihar)

PM ने कहा कि आपने मुझे एक जिम्मेदारी दी है और उस जिम्मेदारी को मैं ईमानदारी से निभा रहा हूं और उसी ईमानदारी से मैं आपको अपना रिपोर्ट कार्ड भी दे रहा हूं। देश भी देख रहा है, मोदी ने अपने 10 साल में कांग्रेस के 60 साल से ज्यादा विकास करके दिखाया है। कांग्रेस सरकारों ने इतने दशकों तक गरीब का पेट नहीं भरने दिया। गरीब और गरीब होता जा रहा था, देश की अर्थव्यवस्था बदहाल होती जा रही थी और सरकार में बैठे लोग बिना शर्म कहते थे कि हमारे पास जादू की छड़ी है क्या। (PM Modi in Bihar)

उन्होंने आगे कहा कि ये घोटाले करके अपनी तिजोरियां भर रहे थे, लेकिन गरीब का पेट भरने की चिंता उन्हें नहीं थी। ये मोदी है, जिसने गारंटी दी कि कोई गरीब भूखा नहीं सोयेगा, गरीब के घर का चूल्हा जलता रहेगा। आज 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त में राशन मिल रहा है। इंडी गठबंधन वाले आज कल मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं कि केंद्र में इनकी सरकार बन जाएगी। इन लोगों ने सोचा है, पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। पांच साल में पांच प्रधानमंत्री होंगे तो देश का भला होगा क्या? RJD हो या कांग्रेस, इन दोनों पार्टियों ने तुष्टिकरण को अपना सबसे बड़ा राजनीतिक हथियार बनाया है। (PM Modi in Bihar)

Back to top button
error: Content is protected !!