CAA और NRC बहुत भयंकर षड्यंत्र: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

CM Mamta on NRC: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना के बनगांव में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक जनसभा में कहा मुसलमान SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेंगे। कैसे छीन लेंगे? डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की है, हम उस संविधान को बिखरने नहीं देंगे और ना ही मुस्लिम कभी ऐसा करेंगे क्योंकि वे (मुस्लिम) जानते हैं कि बहुसंख्यक, SC-ST-OBC और अल्पसंख्यक जातियां सभी अलग-अलग हैं।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों का सफाया किया: गृहमंत्री अमित शाह
उन्होंने कहा कि आपका आरक्षण वे (मुस्लिम) लोग कैसे ले लेंगे? यह बातें झूठी हैं, इतना झूठ कहते हैं। छोटा बच्चा भी अगर झूठ बोलता है तो उसकी मां उसे मारकर सही करती है, लेकिन प्रधानमंत्री जैसे व्यक्तित्व अगर झूठ कहें तो क्या किया जाता है? तब उनके खिलाफ वोट करके, उन्हें वोट की चोट दी जाती है। ऐसे गही विचार वाले लोग ने देश बेच दिया, जाति बेच दी और मानवता बेच दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि NRC नहीं करने दूंगी। असम में 19 लाख हिंदू बंगालियों के नाम लिस्ट से हटाए गए… अगर मुझसे मेरे माता-पिता का सर्टिफिकेट मांगेगे, मैं तो उनका जन्मदिन ही नहीं जानती, सर्टिफिकेट कहां से लाऊंगी। (CM Mamta on NRC)
#WATCH उत्तर 24 परगना, बनगांव: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "उन्होंने(प्रधानमंत्री) एक जनसभा में कहा मुसलमान SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेंगे। कैसे छीन लेंगे? डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की है, हम उस संविधान को बिखरने नहीं देंगे और ना ही मुस्लिम कभी ऐसा… https://t.co/7fiwg3QP1P pic.twitter.com/LaaWWh3QwW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024
CM ममता बनर्जी ने कहा कि आपसे अगर कहे कि 50 साल पहले का सर्टिफिकेट लेकर आइए तो आप पहले भाजपा उम्मीदवारों से कहिए कि आप पहले आवेदन करें CAA के लिए। आप क्यों नहीं आवेदन कर रहे हैं इसलिए क्योंकि विदेशी हो जाएंगे?… वे खुद आवेदन नहीं करेंगे तो आप क्यों करेंगे आवेदन। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक भयंकर(CAA-NRC) षड्यंत्र है। एक और षडयंत्र रचा है और वह है समान नागरिक संहिता (UCC), जिसमें अल्पसंख्यक, SC-ST, OBC, आदिवासी का कोई अस्तित्व नहीं रहेगा, हिंदुओं का भी कोई अस्तित्व नहीं रहेगा, सिर्फ ‘वन नेशन-वन पॉलिटिकल पार्टी लीडर’… रहेंगे… PM मोदी अगर आएंगे तो भारत में आगे चुनाव नहीं होंगे। भारतवर्ष के गणतंत्र को खत्म कर देंगे। संविधान को हटा देंगे। इतिहास बदल दिया, भूगोल बदल दिया, शिक्षा बदल दी। (CM Mamta on NRC)
#WATCH उत्तर 24 परगना, बनगांव: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "… यह एक भयंकर(CAA-NRC) षड्यंत्र है। एक और षडयंत्र रचा है और वह है समान नागरिक संहिता(UCC), जिसमें अल्पसंख्यक, SC-ST, OBC, आदिवासी का कोई अस्तित्व नहीं रहेगा, हिंदुओं का भी कोई अस्तित्व नहीं रहेगा,… pic.twitter.com/Sx6nCChJyX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024
उन्होंने कहा कि दीदी वहां(केंद्र में) INDIA गठबंधन को पावर में लाएगी, हम यहां(पश्चिम बंगाल) से मदद करेंगे। हम सभी(पार्टी) को मिलाकर INDIA गठबंधन ही जीतेगी। कल तक हमारे पास जो हिसाब है उसमें उन्हें(भाजपा) 190-195 सीटें और INDIA गठबंधन को अब तक की संख्या में 315 सीटें मिलेंगी। मोदी नहीं आ रहे हैं। दरअसल, 11 मार्च 2024 को मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी किया था। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का यह बड़ा कदम था। इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों यानी अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। (CM Mamta on NRC)
#WATCH उत्तर 24 परगना, बनगांव: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "… दीदी वहां(केंद्र में) INDIA गठबंधन को पावर में लाएगी, हम यहां(पश्चिम बंगाल) से मदद करेंगे। हम सभी(पार्टी) को मिलाकर INDIA गठबंधन ही जीतेगी। कल तक हमारे पास जो हिसाब है उसमें उन्हें(भाजपा) 190-195… pic.twitter.com/uRNVC2mIie
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2024
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में कहा था कि इन लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है। तुष्टिकरण की जिद में INDI गठबंधन SC-ST-OBC को मिलने वाला आरक्षण भी छीनना चाहती है। ये लोग कह रहे हैं कि आरक्षण अब मुसलमानों को दिया जाए। पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को दिया जाए। कर्नाटक में कांग्रेस ने OBC को मिलने वाले सारे आरक्षण मुसलमान को दे चुकी है। वोट बैंक की इसी राजनीति ने CAA जैसे मानवता की रक्षा करने वाले कानून को विलेन बना दिया। (CM Mamta on NRC)



