Chhattisgarh Open School Result : छत्तीसगढ़ में कल जारी होंगे ओपन 10वीं और 12वीं के नतीजे
Chhattisgarh Open School Result : माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से 10वीं 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद अब राज्य ओपन स्कूल की तरफ से भी परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। राज्य ओपन स्कूल की तरफ से कल दोपहर बाद परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- Toll Tax मांगा तो सिरफिरे ने महिला कर्मी पर चढ़ा दी कार, क्रूरता का Video वायरल
ओपन स्कूल (Chhattisgarh Open School Result) की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (Chhattisgarh Open School Result) द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा मार्च, अप्रैल का परीक्षा परिणाम 15 मई 2024 को शाम 3:00 बजे जारी किया जाएगा इस परिणाम को www.sos.cg.nic और www.Result.cg.nic.in पर देखा जा सकेगा।
बता दे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 9 मई को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम से असंतुष्ट छात्रों को माशिमं पुनर्गणना/पुनर्मूल्यांकन/ उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने के आवेदन के लिए 15 दिन का समय दिया है।
दो दिन शनिवार तक माशिमं के पास 12वीं के 1000 से ज्यादा आवेदन पुनर्गणना/ पुनर्मूल्यांकन/ उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने के लिए आ चुके हैं। वहीं, 10वीं के छात्रों ने 500 तक आवेदन किए हैं। परीक्षार्थियों के पास 24 मई तक फार्म भरने का समय है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि आरटी/आरवी/पीसी के लिए आवेदन आना शुरू हो गया है। दो दिन में ही सैकड़ों परिक्षाथियों के आवेदन माशिमं को मिल चुके हैं। परिणाम घोषित होने के 15 दिन के अंदर छात्रों को आरटी/आरवी/पीसी के आवेदन की सारी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।



