Google Analytics —— Meta Pixel

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मधुमक्खियों का आतंक, एक की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल

Honey Bees Attack: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मधुमक्खियों का आतंक देखने को मिला है। दरअसल, देवास में मन्नत पूरी होने की खुशी में रामनगर गांव स्थित पीर बाबा की दरगाह पर मान उतारने गए एक मुस्लिम परिवार के सदस्यों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जिन्हें शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक नगर के चूनाभट्टी मोहल्ले में रहने वाले 35 साल के जाहिद खान अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मन्नत पूरी होने पर मान उतारने के लिए नेमावर रोड स्थित रामनगर की दरगाह गए थे।

यह भी पढ़ें:- रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने दी सफाई, कहा- मेरे बयान को अर्थ का अनर्थ करके पेश किया गया

दरगाह के पास ही पीपल के पेड़ के नीचे वे खाना बना रहे थे। इस दौरान पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते में धुंआ पहुंच गया, जिससे मधुमक्खियां भड़क गई और आसपास मौजूद लोगों के ऊपर हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए जाहिद काफी दूर तक दौड़ा, लेकिन मधुमक्खियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। बाद में गंभीर अवस्था में स्वजन उसे लेकर खातेगांव सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक मौत हो चुकी थी। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व हरणगांव व पीपरी क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है। (Honey Bees Attack)

जगदलपुर में 30 लोग हुए घायल

जगदलपुर में मधुमक्खियों ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे 30 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, नगरनार थाना क्षेत्र के बिलोरी गांव में आयोजित मेले में ग्रामीण एक पेड़ के नीचे पूजा-पाठ कर रहे थे। इस दौरान धुएं की वजह से भड़की मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान भगदड़ जैसे माहौल हो गया। लोग अपनी जान बचाने भागने लगे। गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि किसी को जानकारी नहीं थी कि पेड़ पर मधुमक्खियों का डेरा है। पूजा के दौरान उठे धुंए से मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला बोला। (Honey Bees Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!