Google Analytics —— Meta Pixel

शॉपिंग से लौट रही महिला के साथ बीच सड़क पर रेप की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात

Crime News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में परेशान करने वाला मामला सामने आया है। रावतपुर इलाके में एक महिला शॉपिंग करने के बाद लौट रही थी। इसी दौरान उसके साथ बीच सड़क पर रेप की कोशिश की गई। पूरी घटना घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रह है।

यह भी पढ़ें:- LoC पर घुसपैठ की कोशिश, जवानों ने दो आतंकियों को किया ढेर, पढ़ें पूरी खबर

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात रावतपुर इलाके में यह महिला शॉपिंग करने के बाद नमक फैक्ट्री चौराहे पर पहुंची। सड़क पर सन्नाटा था। एक युवक ने महिला को बीच सड़क पर गिरा दिया और रेप की कोशिश की। महिला ने विरोध किया और शोर माचा। शोर मचाते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। डरी सहमी महिला अपने घर चली गई। (Crime News)

यह भी पढ़ें:- कुदरत ने बरपाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर

वायरल वीडियो के आधार पर रावतपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को तलाश कर लिया जाएगा। (Crime News)

Back to top button
error: Content is protected !!