रिश्वत मामले में सहायक संचालक और सहायक मानचित्रकार निलंबित, गिरफ्तारी के बाद लिया गया फैसला

Action in Surguja: सरगुजा में रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, संचालक नगर और ग्राम निवेश द्वारा सहायक संचालक (सर्वे) बालकृष्ण चौहान और क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर के सहायक मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार ध्रुव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संचालनालय नगर और ग्राम निवेश कार्यालय से जारी आदेश अनुसार इन दोनों के खिलाफ रिश्वत लेने के अपराध में एंटी करप्शन ब्यूरो ने केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की है। ऐसे में बालकृष्ण चौहान, सहायक संचालक (सर्वे) और नीलेश्वर कुमार ध्रुव, सहायक मानचित्रकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
यह भी पढ़ें:- कड़ी मेहनत और अनुशासन से प्रयास विद्यालय के छात्रों को मिली शानदार सफलता, पढ़ें पूरी खबर
निलंबन अवधि में मूलभूत नियम के अंतर्गत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबन अवधि में बालकृष्ण चौहान, सहायक संचालक (सर्वे) और नीलेश्वर कुमार ध्रुव, सहायक मानचित्रकार का मुख्यालय, कार्यालय संयुक्त संचालक, नगर, ग्राम निवेश, बिलासपुर निर्धारित किया जाता है। इधर, कोंडागांव में कार्यपालन अभियंता पर दबिश के साथ ही ACB ने अब RI पर भी शिकंजा कसा है। जेसीबी की टीम ने बिलासपुर राजस्व विभाग में पदस्थ रेवेन्यू इंस्पेक्टर संतोष देवांगन को घूस लेते गिरफ्तार किया है। RI को एक लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। (Action in Surguja)
RI के खिलाफ भी कार्रवाई
दरअसल, जमीन के काम को काफी दिनों तक RI अटकाया हुआ था, काम नहीं करने पर राजस्व निरीक्षक से प्रार्थी ने जब संपर्क किया तो, उसने 1 लाख रिश्वत की मांग कर ली।इसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी से की। ACB ने पूरे मामले की जांच की और फिर शिकायत सही पाया। एसीबी के अधिकारी सफेद लिबास में तहसील कार्यालय पहुंचे थे, जहां जैसे ही RI ने 1 लाख रिश्वत लिया वैसे ही सफेद लिबास में मौजूद ACB भी के अधिकारियों ने राजस्व इंस्पेक्टर को पकड़ लिया। RI से पूछताछ की जा रही है। (Action in Surguja)



