घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी

Cylinders Black Marketing: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। दरअसल, बुकिंग करने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ता जब सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत गैस एजेंसी से करते हैं तो उन्हें जवाब मिलता है कि आपका सिलेंडर डिलीवर हो चुका है। दरअसल, सारंगढ़ शहर में संचालित मां अष्टभुजी इंडियन गैस एजेंसी संचालक गैस उपभोक्ताओं को ठगने का काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- न अपने लिए मैं जिया हूं न ही अपने लिए मैं जन्मा हूं, मैं देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए जी-जान से खप रहा हूं : PM मोदी
जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन बुकिंग होने के बाद भी उपभोक्ताओं के पास समय पर गैस सिलेंडर नहीं पहुंच रहे हैं। जब उपभोक्ता एजेंसी पर पता करते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि सिलेंडर डिलीवर हो चुका है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे एजेंसी का चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं। उन्हें रोजाना खाना बनाने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी शिकायत उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी सीके ध्रुव से की है। वहीं खाद्य अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि गैस एजेंसी के खिलाफ जल्द जांच और कार्रवाई होगी। (Cylinders Black Marketing)
न्यायधानी ने की गई थी बड़ी कार्रवाई
इससे पहले छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की थी। दरअसल, मोपका-चिल्हाटी मार्ग में तीन वाहनों से 94 सिलेंडर जब्त किए गए थे। जब्ती की कार्रवाई सिलेंडरों से गैस चोरी के आधार पर की गई। वहीं मौके से गैस रिफिलिंग की मशीन भी बरामद की गई थी। बता दें कि मौके पर वाहन चालकों के सामने ही खाद्य विभाग के अफसरों ने गैस सिलेंडरों का तौल पत्रक तैयार कराया। वाहनों में रखे सिलेंडर को तौला गया तो सभी में 1 से 2 किलो गैस कम पाया गया। (Cylinders Black Marketing)
वाहन चालकों पर केस दर्ज
खाद्य विभाग के अफसरों ने मौके से गैस सिलेंडर रिफिलिंग का एक यंत्र भी बरामद किया। मामले में अविनव गैस एजेंसी के संचालक और वाहन चालकों पर केस दर्ज किया गया था। बता दें कि बिलासपुर में गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। इससे पहले खाद्य विभाग की टीम ने मेटल स्टोर्स, किराना दुकान में छापेमारी की थी, जहां मेटल स्टोर्स और मकान में रखे 57 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया था। दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर से पांच-पांच लीटर वाले गैस सिलेंडर और व्यवसायिक सिलेंडर में भरकर अधिक दामों में बेचने का खेल पुराना है। (Cylinders Black Marketing)



