आम आदमी पार्टी की विश्वसनीयता शून्य नहीं, माइनस में: BJP अध्यक्ष JP नड्डा
JP Nadda on Swati: AAP ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने CM अरविंद केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल को ब्लैकमेल किया है। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ की बुनियाद पर बनी पार्टी है और इसकी विश्वसनीयता शून्य नहीं, माइनस में है। आज अरविंद केजरीवाल देश की जनता और दिल्ली की जनता के सामने हर तरह से बेनकाब हो चुके हैं। अगर ये साजिश भाजपा ने रची है तो आप क्यों चुप हैं? आपको कौन रोक रहा है? इस पार्टी का कल्चर क्या है?
यह भी पढ़ें:- CG Crime News : आधी रात फोन पर बात कर रही थी बहू, चरित्र शंका पर ससुर ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, पढ़े पूरी खबर
उन्होंने कहा कि हमने कभी स्वाति मालीवाल से बात नहीं की, न ही हमारी पार्टी में से किसी ने उनसे बातचीत की। हम ऐसे काम नहीं करते। हम बहुत सीधे लोग हैं। अगर आपकी चोरी पकड़ी गई है तो आप उल्टा कोतवाल को डांटने लगे?…उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है, वे किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं और कोई भी आरोप लगा सकते हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि सांसद आपने बनाया, तो वो हमारी बात क्यों मानेगा?… क्या आपने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है? 4-5 महीने पहले आपने किसी को सांसद बनाया और बाद में अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि वो हमारी (भाजपा) बात मान रहे हैं। (JP Nadda on Swati)
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि भाजपा और भाजपा के नेताओं पर आरोप लगाने से पहले अरविंद केजरीवाल, आप अपना सिस्टम सुधारें। पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इससे बड़ी कोई बेबुनियाद बात हो सकती है? पहले संजय सिंह ने आकर कहा कि ये गलत हुआ है… अब जब पुलिस की जांच हो रही है तो उनके(स्वाति मालीवाल) खिलाफ क्या-क्या आरोप लगाए जा रहे हैं… ये बहुत ही निचले स्तर की राजनीति है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जो बोलना है अरविंद केजरीवाल को बोलना है। जो हुआ है उनकी पार्टी में हुआ है, उनके घर में घटना घटी।वे (स्वाति मालीवाल) उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं… जनता सब देख रही है, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। (JP Nadda on Swati)
महिला विरोधी पार्टी है आप: CM हिमंता
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि केजरीवाल के आवास पर जो कुछ भी होता है, वे कहते हैं कि यह भाजपा की साजिश है लेकिन स्वाति मालीवाल भाजपा की नहीं, आम आदमी पार्टी की सांसद हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री आवास में विकास की योजनाएं बननी चाहिए थीं, दिल्ली को आगे बढ़ाने की योजनाएं बननी चाहिए वहां इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं वो भी उन्हीं की पार्टी की सांसद के साथ। जब महिला सांसद के साथ इस प्रकार की घटना हो रही है तो और महिलाओं के बारे में उनकी क्या सोच होगी। ये पूरी तरह से दिखता है कि पार्टी (AAP) महिला विरोधी पार्टी है, महिलाओं का उत्पीड़न करने वाली पार्टी है। (JP Nadda on Swati)
अधीर रंजन चौधरी के बयान पर तंज
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी कहते हैं कि स्वाति मालीवाल के साथ अन्याय हुआ, उनके साथ यातना हुई, कार्रवाई होनी चाहिए। 72 घंटे पहले यही बात संजय सिंह ने भी कही थी, लेकिन फिर AAP ने ‘यू-टर्न’ ले लिया। अब कांग्रेस ने ही उन्हें आइना दिखा दिया। बल्कि आज राहुल गांधी की जो दिल्ली में रैली हो रही है उसमें अरविंद केजरीवाल को न्योता भी नहीं दिया गया है। कांग्रेस के अन्य नेता असहज हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को न्योता नहीं दिया। आरोप लगाने वाले भी AAP के लोग हैं, पुष्टि करने वाले भी AAP के लोग हैं और आज AAP से सवाल भी पूछने का काम उनकी सहयोगी कांग्रेस कर रही है। (JP Nadda on Swati)
जो गलत लोग होते हैं वो उन्हें दिखाई नहीं देते: सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा आश्चर्यजनक ये है कि PA की गिरफ्तारी मुख्यमंत्री आवास के अंदर हुई है। सीधा-सीधा संदेश है दिल्ली की जनता को कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास अब गुंडों की शरणस्थली बन चुका है। AAP सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता मंगल पांडे ने कहा कि उनकी(अरविंद केजरीवाल) संगति में रहने वाले जो गलत लोग होते हैं वो उन्हें दिखाई नहीं देते… इतनी बड़ी घटना हुई है INDI गठबंधन से कोई भी नहीं बोल रहा है… इसका मतलब बहुत साफ है कि उनके लोगों ने गलती की है और उनकी चुप्पी बताती है कि वे बात (आरोप) सत्य है। (JP Nadda on Swati)



