स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में सियासत, AAP ने BJP पर लगाया स्वाति को ब्लैकमेल करने का आरोप
Politics on Maliwal Case: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में सियासत तेज हो गई है। इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने BJP पर स्वाति को ब्लैकमेल करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल पर एंटी करप्शन ब्यूरो का एक भर्ती घोटाले का मामला चल रहा है। अब ये मामला खत्म होने के करीब आ रहा है। इसलिए ऐसा लगता है कि भाजपा का ये जो फॉर्मूला है कि अलग-अलग नेताओं पर केस करना, उसी फॉर्मूले को स्वाति मालीवाल पर इस्तेमाल किया गया होगा।
यह भी पढ़ें:- BJP On Arvind Kejriwal : केजरीवाल और आप नेता रविवार को भाजपा कार्यालय जाएंगे, उन्हें गिरफ्तार कराने की चुनौती दी
उन्होंने कहा कि हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पिछले कुछ महीनों से स्वाति मालीवाल लगातार भाजपा के नेताओं के संपर्क में हैं तो दिल्ली पुलिस इस बात की जांच करे कि ये कैसा षडयंत्र है… इस पर पूरी जांच होनी चाहिए कि स्वाति मालीवाल किस तरह से भाजपा के संपर्क में थीं। मंत्री अतिशी ने कहा कि उनकी (भाजपा) पूरी मशीनरी MHA से लेकर दिल्ली पुलिस तक कैसे काम कर रही है उसका प्रमाण कल तीस हजारी कोर्ट के सामने आया है… विभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में केस फाइल किया और कहा कि FIR की कॉपी उन्हें आधिकारिक तौर पर उपलब्ध करवाई जाए। (Politics on Maliwal Case)
मंत्री अतिशी ने कहा कि आज सुबह दिल्ली पुलिस कोर्ट में एक जवाब देती है कि ये FIR बहुत संवेदनशील है इसलिए हम कोर्ट में जमा नहीं कर सकते और आरोपी को नहीं दे सकते। जो FIR पिछले दो दिन से हर मीडिया वाले के हाथ में है, हर टीवी चैनल को भेजी गई… आज भाजपा की पुलिस ये कह रही है कि हम कोर्ट और आरोपी को ये FIR नहीं दे सकते… ये साजिश सीधा गृह मंत्रालय से चल रही है। वहीं मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि किसी भी महिला द्वारा जब ऐसा आरोप लगाया जाता है तो लोगों की सहानुभूति उसके साथ होती है, हमारी भी थी, लेकिन 13 तारीख का मुख्यमंत्री आवास से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में उनके कपड़ें ठीक-ठाक दिख रहे हैं, वे आराम से सोफे पर बैठी हैं। (Politics on Maliwal Case)
कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उस वीडियो में वे कह रही हैं कि वे पुलिस को फोन कर चुकी हैं और PCR आ रही है। तो उनके अनुसार वो तथाकथित मारपीट की घटना उनके साथ हो चुकी है लेकिन वे तो ठीक-ठाक नजर आ रही हैं… कल 17 तारीख को, 4 दिन बाद जब वे मेडिकल और बयान दर्ज करवाने कोर्ट गईं तो वे इतना आराम-आराम से और लंगड़ाकर चल रही हैं… ये विरोधाभास है… वे(जे.पी. नड्डा) कह रहे हैं कि स्वाति मालीवाल के संपर्क में भाजपा का कोई नेता नहीं है… भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके(स्वाति मालीवाल) के संपर्क में हैं और ये बात जे.पी. नड्डा भी जानते हैं। (Politics on Maliwal Case)
AAP नेता जैस्मीन शाह ने कहा, “कल विभव कुमार ने अपनी आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई है… अपनी आधिकारिक शिकायत में विभव कुमार ने कहा है कि 13 मई की सुबह स्वाति मालीवाल बिना किसी अपॉइंटमेंट के आती हैं… जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो वे उन्हें डरा धमकाकर अंदर घुस गईं… वे (स्वाति मालीवाल) जिद करने लगती हैं कि वे मुख्यमंत्री से अभी के अभी मिलेंगी… जब विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल से वहां से जाने के लिए कहा तो वे कहती हैं कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई एक सांसद को रोकने की?… ये साफ है कि कहीं न कहीं भाजपा के दबाव में स्वाति मालीवाल ने ये घटिया हरकत की है… इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी और सत्य बाहर आएगा। (Politics on Maliwal Case)
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये घोर अन्याय है जिसकी जांच होनी चाहिए… किसी भी व्यक्ति को चाहें वे मंत्री हो या मंत्री का साथी हो, ये अधिकार नहीं है कि वे महिला पर अत्याचार करे। चाहें वो महिला सांसद हो या न हो महिला तो महिला है… महिला के सम्मान के साथ छेड़छाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है… इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस का रुख प्रियंका गांधी ने स्पष्ट तौर पर बताया है कि कहीं भी किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार की कोई घटना सामने आए तो कांग्रेस पार्टी उस महिला के साथ खड़ी है। कानूनी प्रक्रिया चलनी चाहिए, जांच होनी चाहिए, तथ्यों को सबके सामने आना चाहिए। (Politics on Maliwal Case)



