Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फिर मिल सकता है बड़ा झटका, डिप्टी CM अरुण साव के बयान से हलचल

Arun Sao on Congress: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका मिल सकता है। दरअसल, BJP निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी कर रही है, जिसे लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले बड़ी संख्या में लोग बीजेपी में आए हैं। अब नगरीय निकाय चुनाव के पहले भी बड़ी संख्या में लोग बीजेपी में आएंगे। कई बड़े चेहरे इसके लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। आने वाले समय में कई बड़े चेहरे बीजेपी में आते दिखेंगे।

यह भी पढ़ें:- पात्रा के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, कांग्रेस ने किया पलटवार

 इस पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रलोभन और लालच देकर दूसरे पार्टी के नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया जा रहा है। इसका दुष्परिणाम बीजेपी को जल्दी देखने को मिलेगा। बीजेपी के निष्ठावान कार्यकर्ता अपने नेताओं को लाठी लेकर दौड़ाएंगे, जो लोग लोभी और धंधेबाज है, वो बीजेपी या दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं। ऐसे लोगों के जाने पर उन्हें अभिनंदन है, जो पार्टी में है उनके भरोसे हम बेहतर कर रहे हैं। (Arun Sao on Congress)

यह भी पढ़ें:- Lok Sabha Elections : अनुगुल में व्यापारी से मिले बृजमोहन अग्रवाल ओडिशा की आर्थिक प्रगति के लिए भाजपा को जिताने की अपील

इससे पहले डिप्टी CM अरुण साव ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में ना दूल्हा है और ना बाराती। कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष बनाने की स्थिति में भी नहीं है। प्रत्याशी नामांकन वापस ले रहे हैं। इससे ज्यादा दुर्गति क्या होगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के उपचुनाव वाले बयान पर पलटवार किया है। साव ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटें जीतने वाली है। कांग्रेस पार्टी शून्य में आउट होने वाली है। किसका क्या होगा यह जनता देखेगी। (Arun Sao on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!