Google Analytics —— Meta Pixel

तारक मेहता के ‘टप्पू’ की होनी वाली है शादी! सोशल मीडिया में शेयर किया ये वीडियो, बबिता जी संग जुड़ चुका है नाम

मुंबई :  Taarak Mehta ‘Tappu’ will get married मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के हर किरदार को आज देशभर में हर कोई जानता है। इस शो को दर्शकों के बीच काफी प्यार मिला है। यही वजह है कि इस शो ने सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले शो का कीर्तिमान हासिल किया है। इस शो में बच्चों का भी खास रोल रहा है। इस शो बच्चों की टोली को टप्पू सेना का नाम दिया गया है और टोली के नायक टप्पू है। सोशल मीडिया में अब ‘टप्पू’ यानी एक्टर राज अनादकत के शो छोड़ने की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। बताया जा रहा है कि राज जल्द ही शो को अलविदा कह सकते हैं।

शादी का इंतजार कर रहे टप्पू

Taarak Mehta’s ‘Tappu’ will get married राज अनादकत इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही इंस्टाग्राम के नए फिल्टर और फीचर्स को भी आजमाते रहते हैं। अब राज अनादकत ने इंस्टाग्राम के When will I get married? फिल्टर का इस्तेमाल कर वीडियो बनाया है। इस वीडियो में राज जानना चाह रहे हैं कि उनकी शादी कब होगी।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, स्कूली छात्रों को दिए जाएंगे निशुल्क गणवेश, बुनकरों को मिलेगा ये फायदा

इंस्टाग्राम के इस फिल्टर को राज अनादकत बड़े ही उत्साह से शुरू करते हैं। लेकिन जैसे ही उनका रिजल्ट आता है वह चौंक जाते है। असल में राज के लिए जवाब आता है कि उनकी शादी 30 मिनट में होने वाली है। वीडियो को शेयर करते हुए राज अनादकत ने कैप्शन में लिखा, ”कुछ भी मतलब, 30 मिनट.

https://www.instagram.com/reel/CW3FwxGF2SQ/?utm_medium=copy_link

Back to top button
error: Content is protected !!