हार का ठीकरा खड़गे साहब पर फूटेगा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Shah in Uttar Pradesh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सातवें और आखिरी चरण के लिए उत्तरप्रदेश के कुशीनगर, सलेमपुर और चंदौली में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कुशीनगर में कहा कि 6 चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। मेरे पास 5 चरण का आंकड़ा है। 5 चरण में मोदी जी 310 सीटें पार कर चुके हैं। छठा चरण हो चुका है, सातवां होने वाला है, जिसमें आप लोगों को 400 पार कराना है। 4 जून को राहुल बाबा की पार्टी 40 भी पार नहीं कर पाएगी और अखिलेश बाबू 4 भी पार नहीं कर पाएंगे। देश की जनता ने तय किया है कि अगले 5 साल नरेन्द्र मोदी जी ही प्रधानमंत्री रहेंगे।
यह भी पढ़ें:- भ्रष्ट लोगों का महिमामंडन देश के लिए चिंता का विषय: PM नरेंद्र मोदी
शाह ने कहा कि 4 जून को मोदी जी की, भाजपा की, NDA की विजय निश्चित है। 4 जून की दोपहर को आप देख लेना कि राहुल बाबा के लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि EVM के कारण हम हारे हैं। हार का ठीकरा भी खड़गे साहब पर फूटेगा। मैं आज बहन मायावती और अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि कुशीनगर ‘चीनी का कटोरा’ नाम से प्रसिद्ध था, लेकिन आपके समय में 5-6 चीनी मिलें बंद हुईं। जबकि हमारी सरकार के समय में 20 चीनी मिलों को फिर से चालू करने का काम किया गया है। (Shah in Uttar Pradesh)
घमंडिया गठबंधन झूठ के आधार पर जीने वाले लोग: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि 38 चीनी मिलों की क्षमता में वृद्धि करने का काम योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने किया है। गन्ने की बुवाई का क्षेत्रफल भी 9 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। 1995 से 2017 तक सपा-बसपा ने गन्ना किसानों को सिर्फ 23 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया था, जबकि 2017 से 2024 तक 2 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का भुगतान भाजपा की सरकार ने किया है। ये (घमंडिया गठबंधन) झूठ के आधार पर जीने वाले लोग हैं। इन्होंने कहा है कि हम मुस्लिम आरक्षण देंगे। अगर गलती से भी ये जीत गए, तो पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित का आरक्षण छीनकर ये मुसलमानों को देने का काम करेंगे। (Shah in Uttar Pradesh)
OBC आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता: शाह
उन्होंने कहा कि इन्होंने (इंडी गठबंधन) कर्नाटक और हैदराबाद में जो किया है, बंगाल में भी वही किया था, लेकिन वहां (बंगाल) हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। मुस्लिम आरक्षण संविधान के अनुरूप नहीं है। अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए ये मुस्लिम आरक्षण की बात करते हैं। जिसका सीधा खामियाजा पिछड़े वर्ग को भुगतना पड़ेगा। मगर आप चिंता मत कीजिए, न ये जीतने वाले हैं और न हम ऐसा होने देंगे। जब तक नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा हैं, पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता। हम इस देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं आने देंगे। (Shah in Uttar Pradesh)
सपा ने कारसेवकों पर गोली चलवाई: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि वो समाजवादी पार्टी की ही सरकार थी, जिसने कारसेवकों पर गोली चलाई थी। ये चुनाव कारसेवकों पर गोली चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों के बीच है। सपा और कांग्रेस 70 साल से राम जन्मभूमि के मामले को अटका कर बैठे थे। मोदी जी ने 5 साल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। मोदी जी ने सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, बल्कि औरंगजेब द्वारा तोड़ा गया काशी विश्वनाथ का मंदिर भी बनाया और सोमनाथ का मंदिर भी सोने का बन रहा है। कांग्रेस पार्टी कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, PoK मत मांगिए। अरे राहुल बाबा आपकी पार्टी एटम बम से डरती होगी, हम भाजपा वाले नहीं डरते। आज मैं यहां से कहकर जाता हूं कि PoK भारत का था, है और हम इसे लेकर रहेंगे। (Shah in Uttar Pradesh)
PM मोदी ने धारा 370 खत्म किया: शाह
गृहमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि 85 हजार करोड़ का सहारा का घपला किसके समय में हुआ था। अखिलेश बाबू, आपकी पार्टी सहारा के फंड से चलती थी, सहारा की लूट आपने चलने दी। नरेन्द्र मोदी ने तो रिफंड देने की शुरुआत की है। गृहमंत्री शाह ने सलेमपुर में कहा कि इस चुनाव में एक ओर 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार करने वाले दो शहजादे राहुल बाबा और अखिलेश यादव हैं। वहीं दूसरी ओर 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के बावजूद जिनपर 25 पैसे का भी आरोप नहीं है, ऐसे हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं। मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया। (Shah in Uttar Pradesh)
‘इंडी गठबंधन’ को जनता ने चंद सीटों पर समेट दिया: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि ये राहुल बाबा उस समय भी कहते थे कि जम्मू-कश्मीर से 370 मत हटाओ, वहां खून की नदियां बह जाएंगी। अरे राहुल बाबा, ये भाजपा की सरकार है… खून की नदियां तो छोड़ो, किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं है। मोदी जी ने हमेशा के लिए जम्मू-कश्मीर को भारत से जोड़ने और देश को सुरक्षित करने का काम किया। सत्ता सुख के लिए हर साल नए प्रधानमंत्री का सपना देखने वाले ‘इंडी गठबंधन’ को जनता ने चंद सीटों पर समेट दिया है। (Shah in Uttar Pradesh)



