Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में BJP सरकार बनने के बाद 122 नक्सली ढेर: डिप्टी CM विजय शर्मा

Vijay Sharma on Naxalism: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक बार फिर नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में BJP की सरकार बनने के बाद 122 नक्सलियों को ढेर किया गया है। बीते साढ़े 4 महीनों में 415 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। जबकि 423 नक्सिलयों ने आत्मसमर्पण किया है। डिप्टी CM ने कहा कि पुनर्वास के जरिए नक्सलवाद की समस्या खत्म होनी चाहिए। विभिन्न आयामों में एक साथ इस पर कार्य चल रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सड़क बनाया जा रहे हैं। 11 सड़कों का कार्य पूरा कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:- केरल में पूर्वानुमान से एक दिन पहले पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने 31 मई तक जताई थी संभावना

उन्होंने कहा कि 85 सड़कों को चिन्हांकित किया गया है, जिसमें से 40 सड़कों के कार्य शुरू हो चुके हैं। इसे लेकर प्रशासन की एक टीम बनाई गई है, जो इस पर कार्य कर रहे हैं। अबूझमाड़ में भी 6 सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। आजादी के बाद अब तक वहां सड़क नहीं बन पाई थी। नक्सलियों के पुनर्वास पर सरकार तेजी से काम कर रही है। कोई और नया नक्सली ना बने, इसकी चिंता की जा रही है। नक्सल पीड़ित परिवारों की वेलफेयर की योजना बनाई जा रही है। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि 2 जून को मेरा बस्तर प्रवास है, जहां बुद्धजीवियों से चर्चा की जाएगी। नक्सलवाद की सरकार कैसी होती है इसे जनता को बताया जाएगा। इसके लिए 3 जून को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। (Vijay Sharma on Naxalism)

हर कदम पर चुनौती: डिप्टी CM विजय शर्मा

नक्सलियों को लेकर चुनौती पर कहा कि चुनौती तो हर कदम पर है। देश को खंडाता- अखंडता की बात भाजपा नहीं सह पाएगी। कोई अराजकता फैलाए और देश को विभाजित करने की बात कहे यह बीजेपी नहीं सहेगी। बात और चर्चा होगी, लेकिन बंदूक लेकर देश को चोट पहुंचाया जाएगा तो यह नहीं सहन किया जाएगा। वहीं डिप्टी CM के बयान पर पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद कोई नई नीति जारी नहीं की गई है। नक्सलवाद को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी CM विजय शर्मा अलग-अलग बात कर रहे हैं। (Vijay Sharma on Naxalism)

पूर्व PCC चीफ ने साधा निशाना

उन्होंने कहा कि जो आंकड़े सामने आए हैं वो जवानों की ओर से बताया गया है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है। इनके आंकड़े भी विश्वसनीय नहीं है। आदिवासी लगातार विरोध कर रहे हैं। आत्मसमर्पण को ज्यादा प्राथमिकता देना चाहिए। नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए नीति बनाने की जरूरत है। पूर्व PCC चीफ ने कहा कि हम नक्सलियों से सलाह मांगेंगे ये बयान आया था, जिस पर तरस आता है। हम नक्सलियों से सलाह क्यों मांगेंगे। इन्हें एक्सपर्ट, वरिष्ठ पत्रकार और पुलिस विभाग से राय लेने की जरूरत है। (Vijay Sharma on Naxalism)

Back to top button
error: Content is protected !!