लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल से BJP उत्साहित, जानिए किस नेता ने क्या कहा…?
BJP on Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल जारी हो गए हैं, जिससे BJP काफी उत्साहित है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का मन जो पक्का किया था उसके अनुरूप ही एग्जिट पोल आ रहे हैं। राजस्थान में सीटे अच्छी आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि PM मोदी की डंका देश में फिर एक बार बज चुकी है। प्रचंड बहुमत के साथ मोदी जी एक बार फिर देश के पीएम बनेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि एग्जिट पोल में अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं, लेकिन एक बात है कि भाजपा-NDA को 360 के आसपास सीटें दिखाई जा रही है। चार तारीख को जब परिणाम आएंगे तो NDA गठबंधन 400 पार हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:- Exit Poll 2024: बीजेपी को तीसरी बार बहुमत, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट जीत सकती है भाजपा
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी एग्जिट पोल में भाजपा-NDA को बहुमत दिखाया गया है। यह आंकड़े चार जून को और आगे बढ़ेगा। यह प्रधानमंत्री के नीति और नियत की जीत है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश की जनता जानती है कि मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं, विश्वास के साथ मैं कह सकता हूं, जो नारा हमने दिया 400 पार… चार जून को बहुमत के साथ भाजपा आ रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैंने टीवी पर देखा कि एग्जिट पोल के अनुसार फिर से मोदी जी की सरकार बन रही है। (BJP on Exit Poll)
छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीट जीत रही BJP: CM साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह प्रारंभ से ही लग रहा था कि पूरे देश का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। पूरा देश चाहता है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार बागडोर संभाले…छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ रही है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने संकल्प के साथ चुनाव लड़ा है। NDA 400 पार जाना ही चाहिए ये लक्ष्य है और इसके लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है…अब देखते हैं कि क्या होता है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि देशभर में जिस तरह के नतीजे देखने को मिल रहे हैं, उससे पता चलता है कि यह देश सनातन के रास्ते पर आगे बढ़ेगा, जो प्राचीन होने के साथ-साथ सबसे आधुनिक भी है। (BJP on Exit Poll)
जनता ने 10 साल के विकास पर मुहर लगाई: रमन
उन्होंने कहा कि देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों और महिलाओं ने 10 साल के विकास पर अपनी मुहर लगाई है। तीसरा कार्यकाल देश के शानदार विकास के लिए होगा, यह भारत को दुनिया की तीसरी ताकत बनाने की दिशा में एक शुरुआत होगी। यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि एग्जिट पोल ने ये दिखा दिया है कि बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार PM मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है और उत्तर प्रदेश में हमें 80 की 80 सीटें मिलेंगी। एक तरफ चुनाव बीजेपी जीत रही है।राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि मैं सबसे पहले देश और राजस्थान की मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं। अभी जो एग्जिट पोल आ रहे हैं ये देखते हैं कि मोदी की गारंटी और मोदी के ऊपर विश्वास को दिखा रहे हैं। (BJP on Exit Poll)
बीजेपी अकेली 370 पार करेगी: पूर्व CM शिवराज
मंत्री राठौड़ ने कहा कि अगले 25 साल में बहुत तेजी से काम होगा। विश्व में भारत विकसत राष्ट्र माना जाएगा। इसके लिए काम हो रहा है। राजस्थान में लोगों ने कमल के बटन पर ही बटन दबाया होगा। मध्यप्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि PM मोदी पर देश के लोगों का विश्वास हैं। लोगों ने विश्वास के साथ पीएम मोदी को वोट दिया है…मुझे अपने भविष्य की चिंता नहीं है। मुझे जो भी कर्तव्य मिलेगा, मैं उसे पूरा करूंगा… कांग्रेस या राहुल गांधी के भविष्य में अब कुछ नहीं बचा है… एनडीए ‘400 पार’ करेगा और अकेली बीजेपी 370 पार करेगी। (BJP on Exit Poll)
NDA को तीसरी बार जीत मिली: बोम्मई
कर्नाटक के पूर्व CM और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रदर्शन, लोकप्रियता और उनकी सरकार के पिछले दस सालों की सत्ता की प्रबलता और जिस तरह से उन्होंने एक बहुत ही स्थिर मजबूत सरकार प्रदान की है और कोविड के बावजूद आर्थिक विकास और समावेशी विकास में सभी लोगों की भागीदारी के कारण हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा और एनडीए को तीसरी बार जीत मिली है। अगले पांच साल इस देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण निर्णायक वर्ष होंगे और मुझे यकीन है कि वह उस दिशा में नेतृत्व करेंगे जहां भारत तीसरे नंबर की आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। (BJP on Exit Poll)
अलग-अलग एग्जिट पोल में NDA को बहुमत
एग्जिट पोल पर जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों और चैनलों के सर्वे के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए को भारी बहुमत मिल रहा है।देश की जनता ने तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी पर असीम भरोसा किया है। शिव सेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा, ” एग्जिट पोल आशादायी है… 4 जून को नतीजे और भी बेहतर होंगे… हमें तीसरी बार मोदी का चमत्कार देखने को मिलेगा। अगल-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने वाली है। वहीं INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। (BJP on Exit Poll)



