Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बनीं बिलासपुर की बहू, शैलेष पांडे के साथ शहर के कई दिग्गज भी हुए शामिल

बिलासपुर : टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बीते मंगलवार को विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। विक्की जैन बिलासपुर के रहने वाले हैं और कुछ समय पहले ही उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हुआ है।

विक्की और अंकिता की शादी में बिलासपुर के कई दिग्गज और कांग्रेसी नेता बाराती बनकर शामिल हुए। मुंबई में आयोजित हुए इस वैवाहिक समारोह में शहर के विधायक शैलेश पांडे, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के साथ ही कई कारोबारी भी शामिल हुए। बता दें कि विक्की जैन शहर के सबसे बड़े कारोबारी हैं।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक 2 दिन बन्द, बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक का विरोध

विक्की के पिता विनोद जैन बिलासपुर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। इसके साथ ही शिक्षण संस्थान त्रिवेणी डेंटल कॉलेज के संचालक हैं। विक्की अब मुंबई में भी कारोबार कर रहे हैं।

मुंबई में विक्की की पहचान अभिनेत्री अंकिता लोखंडे से हुई और उनकी मुलाकात दोस्ती के बाद प्यार में बदल गई। दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और लोग बेसब्री से इस परिणय बेला का इंतजार कर रहे थे।

Back to top button
error: Content is protected !!