Google Analytics —— Meta Pixel

अब मोदी ब्रांड खत्म, मोदी सरकार नहीं बन रही है: संजय राउत

Raut on PM Modi: शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने PM नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ब्रांड मोदी अब खत्म हो गया है। राउत ने कहा कि भाजपा को 240 सीट मिली है। उन्हें बहुमत नहीं मिला है। कल से चल रहा है NDA की सरकार NDA की सरकार…लाने जा रहे थे मोदी की सरकार, मोदी की सरकार कहां है? चंद्रबाबू नायडू और नीतीश जी के साथ जो सरकार बनेगी वो कभी भी हिल सकती है। PM मोदी की तो नाक कट गई है। हमें बिना नाक वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहिए।

संजय राउत ने कहा कि इस बार मोदी सरकार नहीं बन रही है। नीतीश और नायडू तानाशाहों के साथ नहीं जाएंगे। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के बिना क्या मोदी अपनी सरकार बना सकते हैं? मोदी जी और शाह के पास बहुमत है? इसलिए मैं कहता हूं कि मोदी और अमित शाह को अपनी हार स्वीकार कर लेनी चाहिए। मैं दावे से बोल रहा हूं कि नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं बन रही है। बता दें कि NDA बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके बाद भी इंडिया गठबंधन ने सरकार बनाने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। (Raut on PM Modi)

इंडिया गठबंधन के नेता लगातार बहुमत का आंकड़ा जुटाने में लगे हुए हैं। शिवसेना उद्धव गुट के सीनियर नेता संजय राउत ने कहा कि अगर राहुल गांधी नेतृत्व स्वीकार करेंगे तो हम तैयार है। राहुल गांधी लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में PM पद को लेकर कोई लड़ाई नहीं है। राउत ने कहा कि बीजेपी को जो सीटें मिली हैं वो ED और CBI के चलते मिली है। उन्होंने फिर कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार नहीं बन रही है। हम भी 250 सीट तक हैं। हमारे पास सरकार बनाने का आंकड़ा है। राहुल गांधी ने बहुत संघर्ष किया है। अगले PM राहुल गांधी को ही होना चाहिए। (Raut on PM Modi)

उद्धव गुट के सीनियर नेता ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू और बिहार के CM नीतीश कुमार तानाशाही के खिलाफ हमेशा लड़ते रहे हैं। वैसे भी बीजेपी को बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी स्वीकार करे कि वह हार गई है। अब नरेंद्र मोदी की गांरटी का क्या हुआ? ये अब चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के सहारे सरकार चलाएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों में NDA को 292 सीटें मिली है। जबकि इंडिया गठबंधन को 234 सीट और अन्य ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। जल्द ही सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। (Raut on PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!