Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन?: डिप्टी CM अरुण साव

Sao on Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। इसे लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। कांग्रेस पार्टी ने अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतारा, लेकिन सब हार गए। पूर्व CM भूपेश बघेल खुद हारे ही साथ ही उनके गृह लोकसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी की भी ऐसी ही दुर्दशा हुई। जनता ने कांग्रेस को नकारा है। प्रदेश में कांग्रेस की बहुत बड़ी हार हुई है। कांग्रेस की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है। ये बताना चाहिए ? 

कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को मिली हार पर डिप्टी CM साव ने कहा कि कांग्रेस के सबसे बड़े नेता कौन है? पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि दुर्दशा की जिम्मेदारी कौन लेगा। सभी को जनता ने नकार दिया। कोरबा में भाजपा की हार पर साव ने कहा कि हमारी बहुत बड़ी हार नहीं हुई है। थोड़े से वोटों से हारे हैं। इसके साथ ही डिप्टी CM अरुण साव ने 10 सीटों पर जीत की वजह बताई। उन्होंने कहा कि हमने 4 महीने में मोदी की गारंटी पूरी की, जिसकी वजह से जनता में विश्वास बढ़ा। इसी वजह से ऐतिहासिक जनमत मिला। (Sao on Election Result)

चुनाव नतीजों को लेकर डिप्टी CM साव ने कहा कि 1962 के बाद किसी PM को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। ये PM मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक और बड़ी जीत है। 10 साल सरकार में रहने के बाद बहुमत में आना बड़ी उपलब्धि है। PM मोदी के ऊपर जनता का भरोसा और आशीर्वाद है। PM मोदी के नेतृत्व में देश की दशा और दिशा बदली है। एक भारत श्रेष्ठ भारत को साकार किया है। दुनिया में मान-सम्मान और गौरव बढ़ाया है। इन सबके करना ही जीत हुई है। (Sao on Election Result)

केंद्र में मंत्री पद को लेकर डिप्टी CM साव ने कहा कि कौन केंद्र में मंत्री बनेंगे ये PM का विशेषाधिकार होगा। डबल इंजन की सरकार के माध्यम से हम तेज गति के साथ जनता की सेवा कर पाएंगे। ओडिशा में भाजपा पहली बार बहुमत में आई है। इसे लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि ओडिशा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। छत्तीसगढ़ मॉडल का असर ओडिशा में दिखा है। महतारी वंदन योजना समेत कई योजनाओं से प्रभावित होकर ओडिशावासियों ने भाजपा के पक्ष में वोट डाला है। (Sao on Election Result)

Back to top button
error: Content is protected !!