Google Analytics —— Meta Pixel

PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा, केंद्रीय मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश

PM Narendra Modi Resigned: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। साथ ही प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया है। बता दें कि दिल्ली में सुबह 11.30 बजे मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई, जिसमें सरकार ने तीसरी बार जीत को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।

जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। NDA के सभी सांसदों ने एकजुटता के लिए साइन कर दिया है। जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी, जिसमें सरकार बनाने को लेकर चर्चा होगी। जदयू प्रवक्ता त्यागी ने कहा कि हमारी पार्टी NDA के साथ है। INDIA ब्लॉक में वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष खड़गे के गलत व्यवहार की वजह से ही जदयू उनके गठबंधन से बाहर हुई थी। (PM Narendra Modi Resigned)

 

केसी त्यागी ने कहा कि 7 जून को NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी, जहां जदयू NDA के साथ-साथ प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को समर्थन देने का संकल्प पत्र भी सौंपेगी। सूत्रों के मुताबिक 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में दोपहर 2 बजे NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी। बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 240 सीटों पर जीत मिली है, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम है। हालांकि NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। NDA में चंद्रबाबू नायडू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और CM नीतीश कुमार की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां अभी भाजपा के लिए जरूरी है। इनके बिना भाजपा का सरकार बना पाना मुश्किल है। (PM Narendra Modi Resigned)

Back to top button
error: Content is protected !!