Google Analytics —— Meta Pixel

Mrs. Jain बनने के बाद गैर मर्द के साथ फ्लर्ट कर रही थीं अंकिता लोखंडे, पति ने रंगे हाथों पकड़ा

मुंबई : पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर को मुंबई के पांच सितारा होटल में बड़े ही आलीशान तरीके से विक्की जैन संग सात फेरे लिए। दोनों की शादी का फंक्शन बड़े ही खुशहाल तरीके से समपन्न हुआ, और अब एक्ट्रेस मिस से मिसेज बन चुकी हैं। शादी की सभी रस्मों के दौरान सोशल मीडिया पर केवल अंकिता और विक्की ही छाए रहे। इनकी एक के बाद एक कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आती रही। लेकिन शादी के बाद भी ये कपल सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है।

इसे भी पढ़े:विवाह की उम्र में बदलाव: लड़की की शादी की उम्र 21 साल पर खाप चौधरी नहीं एकमत

अंकिता और विक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ और तस्वीरें साझा की, जिससे पता लगता है कि शादी के बाद जोड़ी ने दोस्तों के साथ अपने फ्लैट पर एक छोटा गेट टुगेदर प्लान किया था। इस स्मॉल पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए, जिनमें से एक हैं करणवीर बोहरा। उन्होंने न्यूली वेड कपल के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अंकिता के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं, तभी विक्की वहां पहुंच जाते हैं और उनसे कहते हैं कि ये उनकी वाइफ है। यहां देखिए ये वीडियो-

https://www.instagram.com/reel/CXkw2X-jbgb/?utm_medium=copy_link

अंकिता लोखंडे ने काफी समय तक बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट करने के बाद उनसे शादी की। शादी समारोह में एक से बाढ़कर एक दिग्गज कलाकारों को शामिल होता देखा गया था। एकता कपूर से लेकर कंगना रनौत तक उनके फंक्शन में नजर आए थे। अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत जी टीवी के पॉपुलर डेली सोप पवित्र रिश्ता से की थी। उन्हें फैंस आज भी अर्चना के नाम से याद करते हैं। इस सीरियल में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजूत भी उनके साथ देखे जाते थे।

Back to top button
error: Content is protected !!