कांग्रेस ने PM मोदी पर फिर साधा निशाना, कहा- कौन हैं नरेंद्र मोदी?
Congress on PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल पाया है। ऐसे में विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार BJP पर हमला बोल रही है। इस बीच कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा हैं कौन नरेंद्र मोदी? – जिसने ED, IT, CBI जैसी एजेंसियों के जरिए लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की। जिसने किसानों पर गोलियां और आंसू गैस के गोले चलवाए। किसानों की राहों में कीलें बिछाईं, जिसकी जिद ने अपना हक मांग रहे 700 से ज्यादा किसानों की जान ले ली, जिसने देश के करोड़ों लोगों को कोरोना में अपने हाल पर मरने के लिए छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:- हेलमेट पहनकर वाहन चलाएंगे तो रहेंगे सुरक्षित और कर सकेंगे माता-पिता की लंबे समय तक सेवा- ट्रैफिक एएसपी
कांग्रेस ने आगे कहा- जिसने देश की बेटियों की इज्जत नहीं बचाई, लेकिन बलात्कारियों को बचाता रहा, जिसने अपनी राजनीति के लिए मणिपुर को जलता छोड़ दिया, जिसने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए वसूली रैकेट चलाया, लोगों को डरा-धमकाकर अरबों रुपए वसूले, जिसने देश में महंगाई बढ़ाकर गरीबों के मुंह से निवाला छीन लिया, जिसने देश के PSUs अपने मित्र को बेचकर, युवाओं को बेरोजगार कर दिया, जिसने अग्निवीर योजना लाकर, युवाओं से सेना में जाने का सपना छीन लिया, जिसने नोटबंदी और गलत GST लागू कर छोटे दुकानदारों को तबाह कर दिया, जिसने प्रज्जवल रेवन्ना जैसे मास रेपिस्ट के लिए भरे मंच से वोट मांगा, जिसने चीन से घबराकर उसे क्लीन चिट दे दी, जिसने चुनाव में मटन, मछली, मंगलसूत्र, भैंस जैसे मुद्दों से जनता को गुमराह किया, जिसने अपने भाषण में ‘मुजरा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया वो हैं नरेंद्र मोदी। (Congress on PM Modi)
2024 के नतीजों ने सभी को चौंकाया
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे से BJP कुछ खास खुशी नहीं है। हालांकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में कई बड़े निर्णय लिए गए। हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनीं, सुशासन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और तेज गति से आगे बढ़ेगा और विकसित भारत का संकल्प मजबूत होगा।बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि देश की जनता ने 292 सीट देकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने का मौका दिया है और यह इतिहास में पहली बार है जब लगातार तीसरी बार कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री बन रहा है। हमने समीक्षा की है। नीतीश कुमार बिहार के नेता हैं। बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार दोनों प्रतिबद्ध हैं। (Congress on PM Modi)



