Google Analytics —— Meta Pixel

ब्रिटेन की तरह बढ़ा कोरोना तो भारत में हर दिन आएंगे 14-15 लाख केस, नीति आयोग सदस्य वीके पॉल ने चेताया

ओमिक्रॉन का संक्रमण 91 देशों में फैल चुका है, लेकिन जिस प्रकार यूरोप में तेजी से यह फैल रहा है उससे भारत की चिंताएं बढ़ रही हैं। नीति आयोग के सदस्य वीके. पॉल ने कहा कि जिस तेजी से यह यूरोप में डेल्टा वेरिएंट पर हावी हो रहा है, वह चिताजनक है। यह महामारी के एक नए चरण को दिखा रहा है। दरअसल, यूरोप के कई देशों ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी आदि में डेल्टा का कहर पहले से चल रहा था। अब ओमिक्रॉन के भी बढ़ने से यह आशंका पैदा हो रही है कि यह पहले से हासिल इम्यूनिटी को बेअसर कर रहा है।

इसे भी पढ़े:Chhattisgarh : जगदलपुर में ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 दिसम्बर तक आवेदन

नीति आयोग के सदस्य ने स्वास्थ्य मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि ब्रिटेन में तेजी से मामले बढ़े हैं। वहां कुल 80-90 हजार मामले आ रहे हैं और यदि ब्रिटेन की आबादी को भारत की आबादी के नजरिये से देखें तो यह रोजाना 14-15 लाख नए संक्रमणों के बराबर जैसी स्थिति है। जबकि भारत में दूसरी लहर में रोजाना चार लाख मामले आ रहे थे। इसी प्रकार फ्रांस में 80 फीसदी लोगों को टीके लग चुके हैं, लेकिन वहां मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारतीय आबादी के अनुपात में वहां रोजाना 13 लाख के बराबर मामले आ रहे हैं।

इसी प्रकार नॉर्वे में तेजी से मामले बढ़े हैं तथा नए संक्रमण में 18 फीसदी संक्रमण ओमिक्रॉन के पाए गए हैं। पॉल ने कहा कि यूरोप में जिस प्रकार से संक्रमण बढ़ रहा है, वह महामारी के नए चरण की ओर संकेत कर रहा है, इसलिए हमें इसे भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक संक्रमण हल्के मिलने की सूचना है जिससे स्वास्थ्य तंत्र के समक्ष संकट पैदा नहीं हुआ है लेकिन फिर भी यह स्थिति चिंताजनक है।

इसे भी पढ़े:BREAKING NEWS : जवानों की बस पलटी, पुलिस बल ने किया रेसक्यू, 5 हुए गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी.

बता दें कि ब्रिटेन में लगातार तीसरे दिन कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ब्रिटिश सरकार के मुताबिक, शुक्रवार को 93,045 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक दिन में मरने वालों की संख्या 111 पहुंच गई। एक दिन पहले यूके में 88 हजार केस सामने आए थे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या 1.1 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। वहीं अब तक 1,47000 लोगों ने महामारी से जान गंवाई है।

Back to top button
error: Content is protected !!