Google Analytics —— Meta Pixel

बलौदाबाजार : जिले में लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु शिविर का होगा आयोजन, किस ब्लॉक में कब लगेगा, देखें सूची

बलौदाबाजार : कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लायसेंस बनाने हेतु विशेष जन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत भाटापारा में 20 दिसम्बर को गजानन्द कॉलेज बिलासपुर रोड में, सिमगा 27 दिसम्बर 2021, राजीव गांधी कॉलेज परिसर, कसडोल 3 जनवरी 2022 डी.आर.एस.कॉलेज परिसर, बिलाईगढ़ 10 जनवरी 2022, शहीद वीरनारायण कॉलेज, पलारी 17 जनवरी 2022 बृजलाल वर्मा कॉलेज परिसर एवं में लवन 24 जनवरी 2022 शा.महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : महान गणितज्ञ रामानुजम, राष्ट्रीय गणित दिवस पर हुआ एक दिवसीय गणित सेमिनार का आयोजन

लर्निंग लायसेंस बनवाने के लिए जन्म प्रमाण (जैसे अंकसूची, आधार कार्ड, स्थान पर पेनकार्ड इत्यादि) एवं एड्रेस प्रुफ के साथ उक्त दिनांक को समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लर्निंग लायसेंस हेतु आवेदन जमा कर सकतें है।

Back to top button
error: Content is protected !!