बलौदाबाजार की घटना को लेकर कांग्रेस ने साय सरकार पर बोला हमला, पढ़ें पूरी खबर

Congress on Balodabazar: बलौदाबाजार में सतनामी समाज के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया है, जिसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा की घटना चिंताजनक है। अगर शासन-प्रशासन ने समय पर आवश्यक कदम उठाए होते तो लोगों की नाराजगी को इस हद तक जाने से रोका जा सकता था। सतनामी समाज बाबा घासीदास के बताए शांति और सद्भाव के रास्ते पर चलने वाला समाज है। मैं समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।
यह भी पढ़ें:- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के सख्त निर्देश, लापरवाही करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि मैं लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह करता हूं। सरकार की लापरवाही से यह अप्रिय स्थित निर्मित हुई है। पंद्रह दिनों पहले असामाजिक तत्वों द्वारा पवित्र जैत खम्भ को नुकसान पहुंचाने के मामले मे त्वरित कठोर कार्रवाई की गई होती तो शायद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होती। मैं लोगों से अपील करता हूं संयम और शांति बनाए रखे कानून को हाथ मे न ले। सभ्य समाज मे हिंसा कदापि भी बर्दास्त नहीं। बाबा साहब के बनाए कानून पर भरोसा रखे। (Congress on Balodabazar)
नेता प्रतिपक्ष महंत ने सरकार पर बोला हमला
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि बलौदाबाजार हिंसा की घटना सरकार की नाकामी और लचर कानून व्यवस्था का प्रमाण है। सरकार को समाज के मांग अनुसार घटना की जांच कराया जाना चाहिए। प्रदेश की राजधानी रायपुर जिले मे यह घटना चिंताजनक है। 15 मई की घटना से नाराज लोग न्याय की मांग को लेकर धरने पर थे। राज्य शासन-प्रशासन अगर समय पर आवश्यक कदम उठाए होते तो नाराजगी को इस हद तक जाने से रोका जा सकता था। मैं समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। सतनाम समाज बाबा घासीदास जी के बताए शांति और सद्भाव के रास्ते पर चलने वाला समाज है। (Congress on Balodabazar)
सरकार की लापरवाही से हुई घटना: संचार प्रमुख
वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार की लापरवाही से यह अप्रिय स्थित निर्मित हुई है। पंद्रह दिनों पहले असामाजिक तत्वों द्वारा पवित्र जैत खम्भ को नुकसान पहुंचाने के मामले मे त्वरित कठोर कार्रवाई की गई होती तो शायद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होती। पांच महीने मे ही स्पष्ट हो गया की भाजपा से सरकार नहीं सम्भल रही। बलौदाबाजार में अगर समय रहते शासन-प्रशासन ने उचित न्याय किया होता तो यह हिंसा नहीं होती, लेकिन ये भाजपा सरकार की लापरवाही का ही नतीजा है कि लोगों की नाराजगी ने इस तरह से उग्र प्रदर्शन का रूप ले लिया। आखिर हिंसा के बाद ही क्यों जागा भाजपा का प्रशासन? सतनामी समाज के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील है। (Congress on Balodabazar)



