Google Analytics —— Meta Pixel

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के सख्त निर्देश, लापरवाही करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Health Minister Jaiswal Instructions: सरगुजा जिले के नवानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता द्वारा जमीन पर प्रसव किए जाने की घटना संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटना की जांच के निर्देश दिए थे। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच करवाई गई। जांच के दौरान बीएमओ, संस्था प्रभारी, बीपीएम, स्टॉफ नर्स, एएनएम और स्थानीय मितानिन उपस्थित रहे। जांच के तहत सभी के सामने प्रकरण के बारे में बयान लिया गया। साथ ही जच्चा-बच्चा प्रसूता महिला और नवजात बच्चों को देखा गया। प्रसव को लेकर प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पी.एन. राजवाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

यह भी पढ़ें:- 18 और 19 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, अलग-अलग पदों पर होगी भर्ती

रात्रिकालिन स्टॉफ द्वितीय एएनएम मती मीना चौहान को तत्काल प्रभाव से हटाकर आयुष्मान मंदिर रेवापुर में कार्यादेशित किया गया। डयूटी में पदस्थ स्टॉफ नर्स बिना पूर्व सूचना के स्टॉफ नर्स कन्या पैंकरा कार्य में अनुपस्थित थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा किया गया। निलबंन अवधि में संबंधित को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में भी ऐसी गंभीर लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मरीजों के मानवीय पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। (Health Minister Jaiswal Instructions)

रिपोर्ट नहीं, रिजल्ट चाहिएः स्वास्थ्य मंत्री

इससे पहले मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों से कहा था कि विष्णु के सुशासन में उन्हें रिपोर्ट नहीं बल्कि रिजल्ट चाहिए ताकि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निरंतर मिलती रहें। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए ये आवश्यक नहीं है कि बजट की उपलब्धता रहे, बल्कि आवश्यक ये है कि मजबूत इच्छाशक्ति हो, हमें ऐसा काम करना है जिससे लोगों के मन में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सकारात्मक भाव आए। स्वास्थ्य मंत्री ने मलेरिया और सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारियों के बारे में बात करते हुए कहा है कि इसको लेकर समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। (Health Minister Jaiswal Instructions)

Back to top button
error: Content is protected !!