Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ी खबर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश वल्र्यानी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रमेश वल्र्यानी का रविवार को निधन हो गया। रमेश वल्र्यानी को हृदयाघात के बाद दिल्ली ले जाया गया था और वहां फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। रमेश वल्र्यानी को दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था, फिर इसके बाद रामकृष्ण केयर अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया, और वहां फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को दोपहर बाद उनकी सांसें थम गई। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

  इसे भी पढ़े :छत्तीसगढ़ : नगरीय निर्वाचन 2021 : मतदान केन्द्रों एवं मतगणना स्थल के लिए कलेक्टर ने जारी किये दिशा-निर्देश

बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश वर्ल्यानी पूर्व विधायक भी हैं। वहीं अजीत जोगी शासन के समय पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के तौर पर भी उनकी तुती बोलती थी। दिवंगत नेता रमेश राजधानी में बड़े आर्थिक सलाहकार के तौर पर भी प्रतिष्ठित नाम थे। वहीं सिंधी समाज में भी उनका अलग रुतबा था।

Back to top button
error: Content is protected !!