Google Analytics —— Meta Pixel

BalodaBazar violence : हिंसा के खिलाफ कांग्रेस का सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन, बलौदाबाजार में अनुमति नहीं

BalodaBazar violence : बलौदाबाजार में हुई हिंसा के विरोध में कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर रही है. इस प्रदर्शन में कांग्रेस के बड़े लीडर्स, विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।
सोमवार को होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है।

यह भी पढ़ें:- कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने की बारिश से पहले तैयारियों की समीक्षा, रायपुर के सभी 70 वार्डों को लेकर दिए निर्देश

बलौदा बाजार में प्रशासन ने धारा 144 के मद्देनजर कांग्रेस को प्रदर्शन करने से मना कर दिया है। छत्‍तीसगढ़ के सभी जिला मुख्‍यालयों में कांग्रेस आज बलौदाबाजार हिंसा के मामले में धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाएगी।

भूपेश के भाजपा सरकार से सवाल

भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार से कई सवाल पूछे, जिसमें उन्होंने सरकार को पूरे तौर पर विफल बताया. भूपेश बघेल ने कहा कि जब भीड़ कलेक्ट्रेट में आ रही थी तो पुलिस प्रशासन क्या कर रहा था. पुलिस प्रशासन या फिर इस प्रदर्शन के लिए जो अनुमति दी गई उसे अनुमति के दिलवाने वाले कौन लोग थे. भीम आर्मी के लोग अगर इसमें रहे हैं तो फिर उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई.

जिलेवार नेताओं को दी जिम्‍मेदारी

बलौदाबाजार मामले में प्रदर्शन करने के मद्देनजर कांग्रेस ने जिलेवार नेताओं को जानकारी दी है। रायपुर में पीसीसी चीफ दीपक बैज धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके साथ ही कोरिया में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत शामिल होंगे। इसके अलावा अन्‍य प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। (BalodaBazar violence)

बलौदाबाजार में प्रदर्शन की अनुमति नहीं

बलौदाबाजार में कांग्रेस को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। जिले में अभी तक 144 लागू है जो 20 जून तक रहेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर को SDM ने धरना प्रदर्शन नहीं करने की सूचना को लेकर नोटिस जारी किया है। (BalodaBazar violence)

Back to top button
error: Content is protected !!