Google Analytics —— Meta Pixel

सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है कांग्रेस: डिप्टी CM अरुण साव

BJP on Emergency: भारतीय जनता पार्टी देशभर में आज आपातकाल की बरसी को काला दिवस के रूप में मना रही है। इसे लेकर CM विष्णुदेव साय ने कहा कि तानाशाही रवैए की उपज भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल 25 जून 1975 के विरोध में उठी प्रत्येक आवाज और देश को जागृत करने वाली विभूतियों को सादर नमन। वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने भी आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। न उन्हें संविधान पर भरोसा है ना संवैधानिक संस्थानों पर। आज ही के दिन 25 जून को निज हित के लिए देश के लोकतंत्र को बंधक बना लिया था और आपातकाल लगाया था। 

यह भी पढ़ें:- Balodabazar Violence: गाड़ियों में तोड़फोड और आग लगाने वाले 7 गिरफ्तार, अब तक 145 पकड़े

डिप्टी CM अरुण साव ने ट्वीट कर लिखा- 25 जून 1975 लोकतंत्र का काला दिवस। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय, आज के दिन सत्ता लोभ में डूबी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को तानाशाही की काली कोठरी में बंद कर दिया था। बीजेपी के काला दिवस मनाने पर कहा कि आज आपातकाल का काला दिवस है। भाजपा सभी जिला मुख्यालय में काला दिवस मना रही है, जिस प्रकार से संविधान को बंधक बनाने का काम आपातकाल लगाकर इंदिरा गांधी ने किया था। लोगों के नागरिक अधिकारों का हनन करके तानाशाही दिखाई थी। हजारों लोगों को जेल के अंदर डालने का काम किया। (BJP on Emergency)

सबकी स्वतंत्रता का हनन करने का काम किया था: साव

उन्होंने कहा कि न्याय पालिका, मीडिया समेत सबकी स्वतंत्रता का हनन करने का काम किया था। वास्तव में ये देश के लिए काला दिन था। इसकी जानकारी लोगों को हो। दोबारा कोई ऐसी हिम्मत ना कर सके, इसलिए भाजपा काला दिवस मना रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आपातकाल का दौर लोकतंत्र पर बहुत बड़ा धब्बा है। ये ऐसा समय है जिसे देश आज भी याद करके सिहर उठता है। कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। आपातकाल में कई परिवार तबाह हो गए। भाजपा ने संविधान की रक्षा को अपनी निष्ठा माना है। भाजपा के सारे नेता जेल गए। लोकतंत्र के उस काले कार्यकाल के लिए ये सारे के सारे लोग जवाबदार हैं जो आज नकली संविधान लेकर एक तरह से आडंबर रच रहे हैं। (BJP on Emergency)

लोकतंत्र का एक काला अध्याय: CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के संसदीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय ठीक आज ही के दिन देर रात को घटित हुआ था, जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भारत के संविधान का गला घोंटकर लोकतंत्र को पूरी तरह से समाप्त करने की साजिश रची थी। इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 25 जून 1975 की रात के अंधेरे में भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई, जयप्रकाश नारायण, लालकृष्ण आडवाणी और सभी विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में बंद करके लोकतंत्र का पूरी तरह से गला घोंटने की कोशिश की। (BJP on Emergency)

50 साल बाद कांग्रेस ने चेहरे बदले… चरित्र नहीं: CM योगी

CM योगी ने कहा कि 50 साल बाद कांग्रेस में चेहरे तो बदल गए होंगे, लेकिन उनका चरित्र, उनके हाव-भाव अभी भी वही हैं, जो 1975 में दिखे थे… कांग्रेस और उनके सहयोगियों को देश और देश की जनता कभी माफी नहीं करेगी। उन्हें आज के दिन माफी मांगनी चाहिए। आपातकाल को लेकर उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि ये देश के लिए बहुत ही दु:खद दिन था, आज ही के दिन यानी 25 जून 1975 को कांग्रेस ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। देश आज पूरे भारतवर्ष में काला दिवस मना रहा है। (BJP on Emergency)

आज का दिन काले धब्बे की तरह: सांसद कंगना  

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि आज का दिन काले धब्बे की तरह है। आज जो लोग अंदर हंस-हंस कर किताबें उछाल रहे हैं इन लोगों में कोई गंभीरता नहीं है। इससे पहले भी इन लोगों ने संविधान को मजाक बना कर रखा है। 6 सितंबर को इमरजेंसी फिल्म आ रही है, जिसमें इनके सारे काले चिठ्ठे खुलेंगे कि एक ये परिवार है जिसने इस देश को बाप-दादा की जागीर समझ कर रखा है। अपनी फिल्म इमरजेंसी पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि ये जो आज संविधान की किताब संसद में उठा रहे हैं और चिल्ला रहे हैं, नौटंकी कर रहे हैं इनकी काली करतूतें 6 सितंबर को खुलेगी। ये फिल्म ना बने इसके लिए मुझे यातनाएं सहनी पड़ी और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मेरी फिल्म रुकवा दी गई। मैंने अपना घर और जेवर गिरवी रखकर ये फिल्म बनाई है। (BJP on Emergency)

Back to top button
error: Content is protected !!